Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: नीतीश कुमार और सम्राट ने की 'सीक्रेट मीटिंग', दिल्ली जाने से पहले पटना में अचानक क्या हुआ?

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 04:03 PM (IST)

    बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े गुरुवार को पटना पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के नेताओं से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सम्राट चौधरी भी मौजूद ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने की 'सीक्रेट मीटिंग'
    नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने की 'सीक्रेट मीटिंग'

    राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar Samrat Chaudhary उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की।

    उनकी यह भेंट भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के साथ दिन भर की मैराथन बैठक के बाद हुई, इसलिए राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं, क्योंकि इस मुलाकात के अगले ही दिन नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे।

    दिल्ली क्यों जा रहे नीतीश कुमार?

    हालांकि, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का मुख्य कारण जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है।

    सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सम्राट को अगले महीने प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के संदर्भ में चर्चा के लिए बुलाया था।

    नीतीश का मंत्रिमंडल विस्तार

    दूसरी तरफ, भाजपा नेताओं के बीच चर्चा है कि बिहार में शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री आवास से बुलावा उसी संदर्भ में विचार-विमर्श के लिए था। उल्लेखनीय है कि नीतीश मंत्रिमंडल में अभी मंत्रियों के पांच पद रिक्त हैं।

    उप मुख्यमंत्री सम्राट ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार पटना में हुई हल्की बारिश के बीच 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सरकारी आवास 11 एम, स्ट्रैंड रोड में पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों और कार्यकर्ताओं से भी पौधरोपण करने की अपील की।

    इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत देशभर में मां के नाम पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के लोगों और कार्यकर्ताओं से भी अपील है कि वे एक पौधा मां के नाम पर लगाकर देश को समर्पित करें।

    खबरें और भी

    उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी सामूहिक रूप से पौधारोपण करें और प्रकृति संरक्षण के महाभियान को बल दें। उन्होंने कहा कि पेड़ से हमें छांव तो मिलेगी ही, फल भी मिलेगा। इससे देश की समृद्धि और पर्यावरण सन्तुलन में भी सहयोग मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव के MLA जान से मारने की...', लालू के लाल पर भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार लेने जा रहे बड़ा फैसला? बिहार से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज; 48 घंटे बाद...