यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samrat Chaudhary : सरकार बनते ही सम्राट चौधरी ने RJD को क्या दिया संकेत? नए बयान से मची हलचल, कहा- NDA का मतलब...
Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने फिर से एनडीए सरकार बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को जमकर घेरा है। ...और पढ़ें

HighLights
- विपक्ष के तमाम अफवाहों और प्रपंचों के बावजूद एनडीए एकजुट है- सम्राट चौधरी
- सहयोगी दलों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और नेतृत्व पर भरोसा है- सम्राट चौधरी
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने विकसित भारत के संकल्प के साथ लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के पीएम बनने पर कोटिशः बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं।
उन्होंने कहा है कि तमाम तिकड़म करने के बावजूद राजद-कांग्रेस नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोकने में विफल रहा है। 1962 के बाद पहली बार लगातार तीसरी बार पीएम का पद संभालने वाले शख्शियत मोदी बन गए हैं, जो हम सबके लिए गर्व की बात है।
एनडीए का मतलब ही विकास और सुशासन
Bihar News चौधरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के इस तीसरे कार्यकाल में न केवल विकास को तेज गति मिलेगी, बल्कि देश हित में बड़े और कड़े फैसले भी लिए जाएंगे। विपक्ष के तमाम अफवाहों और प्रपंचों के बावजूद एनडीए एकजुट है।
उन्होंने कहा कि देश की महान जनता ने अगले पांच साल के लिए एनडीए को सरकार चलाने के लिए स्पष्ट बहुमत दिया है। एनडीए का मतलब ही विकास और सुशासन है। देश की जनता और एनडीए के सभी सहयोगी दलों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और नेतृत्व पर भरोसा हैं।
मोदी सरकार के शपथ ग्रहण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को देश में लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। मनेर का लड्डू खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कर एक-दूसरे को बधाई दी। रंग-गुलाल लगाकर एक साथ होली एवं दिवाली भी मनाई।
खबरें और भी
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं एवं पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों भी उपस्थित थे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद बिहार के विकास को गति मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र तिवारी, भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू , भाजपा कीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।