विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

I.N.D.I.A. गठबंधन समन्वय समिति में मंदिर तोड़ने, दुष्कर्म व घोटाले के आरोपी शामिल, सम्राट का विपक्ष पर निशाना

By Raman ShuklaEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 02 Sep 2023 05:00 AM (IST)

BJP नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि मशक्कत के बाद गठबंधन के नेताओं ने 14 सदस्यों की समन्वय समिति की ...और पढ़ें

आइएनडीआइए की समन्वय समिति में मंदिर तोड़ने, दुष्कर्म व घोटाले के आरोपी शामिल: सम्राट चौधरी (file photo)
आइएनडीआइए की समन्वय समिति में मंदिर तोड़ने, दुष्कर्म व घोटाले के आरोपी शामिल: सम्राट चौधरी (file photo)

राज्य ब्यूरो, पटना: लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर आइएनडीआइए की मुंबई में हुई बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चुटकी ली है।

उन्होंने कहा कि तीन बैठकों के बाद भी 'टांग खिंचाई' के कारण संयोजक का नाम तय नहीं हुआ। मशक्कत के बाद गठबंधन के नेताओं ने 14 सदस्यों की समन्वय समिति की घोषणा की है। पर, समिति बनी इनमें से मंदिर तोड़ने से लेकर करोड़ों रुपये घोटाला के आरोपी सम्मिलित हैं।

टीआर बालू पर सरस्वती, पार्वती और लक्ष्मी मंदिर गिराने का आरोप है। देश में चर्चित चारा घोटाला के सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लैंड फार जाब स्कैम का आरोप है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाला का मामला दर्ज है। आप के राघव चढ्ढा पर दिल्ली में शराब घोटाला, अभिषेक बनर्जी पर शिक्षक भर्ती घोटाला, केसी वेणुगोपाल पर दुष्कर्म जैसा जघन्य आरोप है।

भाजपा के खिलाफ JDU का पोल-खोल अभियान

जदयू ने शुक्रवार को देर शाम अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा के खिलाफ पोल-खोल अभियान का आगाज किया। इसके अंतर्गत पार्टी ने मशाल जुलूस निकाला। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि जातिगत गणना के मसले पर भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

जदयू का मशाल जुलूस व कैंडल मार्च वीरचंद पटेल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से निकला और आयकर गोलंबर व डाकबंगला चौक होते हुए वीर कुंवर सिंह पार्क पहुंचा। मशाल जुलूस का नेतृत्व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने किया।