'बिहार में चलेगा मोदी-नीतीश मॉडल', CM सम्राट चौधरी ने शपथ लेने के बाद दिया पहला बयान
सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के तुरंत बाद चौधरी ने कहा ...और पढ़ें
HighLights
सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल चलेगा।
विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बने उपमुख्यमंत्री।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने इरादे साफ कर दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं आज से ही बिहार के लिए काम करना शुरू कर दूंगा। राज्य में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा। उनके इस बयान को आने वाले समय में सरकार की कार्यशैली का संकेत माना जा रहा है।
VIDEO | Patna: “I will start working for Bihar from today itself. Only Modi-Nitish model will run in Bihar”, says Bihar CM Samrat Choudhary (@samrat4bjp), after taking oath.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/F5E88eY6cj
डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ
नई सरकार में विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेताओं को जेडीयू की ओर से सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।