Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samrat Chaudhary: इधर मतदान समाप्त, उधर सम्राट चौधरी ने ले लिया स्पेशल टास्क; आवास पर ही करने लगे ये काम

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 10:33 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी ने अंतिम चरण के मतदान समाप्त होते ही एक स्पेशल टास्क अपने जिम्मे ले लिया। उ ...और पढ़ें

    सम्राट चौधरी ने लिया स्पेशल टास्क (जागरण)
    सम्राट चौधरी ने लिया स्पेशल टास्क (जागरण)

    HighLights

    1. अंतिम चरण वाले आठ लोकसभा क्षेत्रों से पूरे दिन सम्राट चौधरी लेते रहे फीडबैक
    2. सम्राट चौधरी अपने आवास पर बैठकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today:   लगभग तीन महीने के चुनावी भागमभाग के बाद शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्मयंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के दिन की शुरुआत पूजा-ध्यान और कार्यकर्ताओं से चर्चा से हुई। चौधरी दिनभर पटना स्थित अपने आवास पर रहे और वहीं से कार्यकर्ताओं से अंतिम चरण वाले आठ संसदीय क्षेत्रों से मतदान से संबंधित फीडबैक लेते रहे।

    सम्राट चौधरी ने हर बूथ की जानकारी ली

    सम्राट चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से हर बूथ की जानकारी ली और माहौल के बारे में पूछा। उन्होंने मतदान को लेकर भी जानकारी ली। फीडबैक के जरिए उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि अंतिम चरण में एनडीए को कितनी बढ़त मिल रही है।

    दोपहर बाद राजद समर्थकों के हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को उपचारार्थ पटना के सगुना मोड़ स्थित हाईटेक हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, प्रदेश अध्यक्ष ने उनका हालचाल पूछा। इस दौरान चौधरी ने कहा कि हार के डर से हताश होकर राजद के नेता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

    राजद की गुंडागर्दी का जवाब जनता ने दे दिया

    सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद की गुंडागर्दी का जवाब देकर जनता ने उसे नकार कर दिया है।  राज्य के जिन आठ लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को सातवें व आखिरी चरण के मतदान हुए, पूरे दिन उसका फीडबैक लेने के बाद चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता राजग के साथ है। पूरे देश के साथ ही बिहार में भी राजग की शानदार जीत होगी।

    खबरें और भी

    400 पार होगा एनडीए का स्कोर

    राजग उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आखिरी चरण के चुनाव को एनडीए के पक्ष में बताया और कहा कि सभी चरणों के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर रही। बिहार की जनता को मोदी की गारंटी पर पूर्ण भरोसा है। उन्होंने कहा कि चार जून को जब चुनाव परिणाम आएगा तब एनडीए की संख्या 400 पार होगी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Exit Poll 2024: जेडीयू का NDA की सीटों को लेकर चौंकाने वाला दावा, कहा- हमलोग इस बार तो...

    Nitish Kumar: 73 साल के CM नीतीश ने की कितनी सभाएं, तेजस्वी यादव से आगे रहे या पीछे? सामने आई ये रिपोर्ट