Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार: भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप मे सम्राट ने ली शपथ, विजय चौधरी और बिजेद्र यादव बने डिप्टी सीएम

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 01:38 PM (IST)

    सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिससे राज्य के राजनीतिक इतिहास में भाजपा का नाम दर्ज हो गया। उनके साथ जदयू कोटे से विजय क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    2. विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री बने, जदयू कोटे से।

    3. शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के राजनीतिक इतिहास में बुधवार का दिन भाजपा के नाम दर्ज हो गया। उसके पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को सुबह 11 बजे लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।

    सम्राट के साथ जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। नयी सरकार में दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे। शपथ लेते ही सम्राट चौधरी बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री हो गए हैं।

    नीतीश कुमार की सरकार में एक दिन पहले तक वह उपमुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे। सम्राट के बाद विजय चौधरी चौधरी ने शपथ ली। शपथ ग्रहण में बिजेंद्र प्रसाद यादव तीसरे नम्बर पर रहे।

    शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही देर बाज सम्राट चौधरी सचिवालय पहुंच गए। यहां मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

    पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, जेपी नड्डा, गिरिराज सिंह व लोजपा (रा) प्रमुख् व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद थे।

    शपथ ग्रहण समारोह में पूर्च मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित विधायक, सांसद और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सभी लोगों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

    58 साल की उम्र में बन गए मुख्यमंत्री

    सम्राट चौधरी 58 की उम्र में बन गए मुख्यमंत्री। वर्ष 1990 मे उन्होंने राजनीति मे प्रवेश किया। वह राजद और जदयू होते हुए भाजपा में पहुंचे थे। वर्ष 2018 में भाजा के प्रदेश उपाधयक्ष बने और मार्च 2023 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 2024 में वह नीतीश कुमार की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने। दोबारा 2025 में भी उन्हें उपमुख्यमंत्री पद मिला।

    खबरें और भी

    69 साल के हैं विजय चौधरी

    जदयू कोटे से शपथ लेने वाले विजय चौधरी की उम्र 69 साल की है। राजनीति मे उनका प्रवेश 1982 में हुआ। इसके पूर्व वह बैंक में अधिकारी थे। वर्ष 2005 मे वह नीतीश कुमार की पहल पर जदयू मे शामिल हुए। वर्ष 2015 से 2020 तक बिहार विधानसभा अध्यक्ष रहे। नीतीश कुमार की सरकार में वह कई बार कई विभागों के मंत्री रहे।

    78 साल के हो गए हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव

    सम्राट चौधरी के साथ जदयू कोटे से दूसरे मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले बिजेंद्र प्रसाद .यादव 78 साल के हैं। साइंस ग्रेजुएट बिजेंद्र प्रसाद यादव 1990 से लगातार चुनाव जीत रहे है। वह लालू प्रसाद के मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे। नौ बार विधायक बनने वाले बिजेंद्र प्रसाद यादव प्रदेश के सबसे वरिष्ठ मंत्रियो में हैंं।