Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में अब सम्राट सरकार, मंत्रालय के बंटवारे के साथ काम शुरू; नीतीश ने की CM चौधरी से मुलाकात

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:54 PM (IST)

    Bihar CM Samrat Choudhary Live: बिहार को 20 साल बाद आज नया सीएम मिल गया है। सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ बिजेंद्र यादव और विजय चौ ...और पढ़ें

    Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live। फोटो  एएनआई

    Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live। फोटो एएनआई

    Bihar CM Samrat Choudhary Live News: बिहार को 20 साल बाद आज नया सीएम मिला। सम्राट चौधरी ने आज सीएम पद की शपथ ली। वे भाजपा के पहले और राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री हैं। उनके अलावा दो डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी) ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बिहार में हो रहे इस बड़े पॉवर ट्रांसफर का गवाह बनने के लिए जेपी नड्डा समेत NDA के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथग्रहण के तुरंत बाद ही CM Samrat Choudhary ने पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री और दोनों मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी हो गया है। इस लाइव ब्लॉग में बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम की पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं...