Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM सम्राट का बंगला अब निशांत कुमार के नाम, पटना में राबड़ी देवी की भी नए घर में हुई एंट्री

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 08:04 PM (IST)

    स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पांच देशरत्न मार्ग स्थित नए सरकारी आवास में चले गए, जहां गृह प्रवेश पूजा में नीतीश कुमार और परिवार शामिल हुआ। वहीं, पूर् ...और पढ़ें

    राबड़ी देवी व निशांत कुमार

    राबड़ी देवी व निशांत कुमार

    HighLights

    1. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नए सरकारी आवास में प्रवेश किया।

    2. पांच देशरत्न मार्ग का बंगला अब निशांत कुमार को आवंटित।

    3. राबड़ी देवी ने भी अपने निजी आवास में गृह प्रवेश किया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। स्वास्थ्य मंत्री निशांत सोमवार को पांच देशरत्न मार्ग स्थित नए सरकारी आवास में चले गए। ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर यहां सत्यनारायण भगवान की पूजा और पाठ का आयोजन किया गया तथा प्रसाद का वितरण हुआ।

    नीतीश कुमार और परिवार रहा मौजूद

    गृह प्रवेश पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री  Nitish Kumar और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। गृह प्रवेश की जानकारी स्वयं निशांत ने दी।

    उप मुख्यमंत्री आवास का रहा विशेष इतिहास

    पांच देशरत्न मार्ग स्थित यह आवास पहले उप मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित था। इसका आवंटन क्रमशः Tejashwi Yadav, Sushil Kumar Modi, Tarkishore Prasad, दोबारा तेजस्वी यादव और Samrat Choudhary के नाम हुआ था।

    2015 के बाद पहली बार मंत्री को मिला आवास

    साल 2015 के बाद पहली बार किसी मंत्री के रूप में निशांत को इस आवास का आवंटन किया गया है। हालांकि वे यहां रात्रि विश्राम नहीं करेंगे और अपने पिता नीतीश कुमार के सरकारी आवास में ही रहेंगे।

    राबड़ी देवी ने निजी आवास में किया गृह प्रवेश

    दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi ने कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में गृह प्रवेश की पूजा-अर्चना की। यहां भी सत्यनारायण भगवान का पाठ हुआ और प्रसाद बांटा गया।

    लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सहित कई नेता रहे उपस्थित

    गृह प्रवेश कार्यक्रम में Lalu Prasad Yadav, विपक्ष के नेता Tejashwi Yadav तथा राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता मौजूद रहे।

    सात जुलाई तक खाली करना होगा सरकारी आवास

    राबड़ी देवी वर्ष 2005 से सर्कुलर रोड स्थित 10 नंबर सरकारी आवास में रह रही हैं। उन्हें यह आवास 7 जुलाई तक खाली करना है।

    उनका सामान अन्य आवासों में स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि कुछ सामान तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में भी भेजा गया है।

    हार्डिंग रोड स्थित उनके नाम आवंटित सरकारी आवास में फिलहाल रंग-रोगन का कार्य चल रहा है।

    खबरें और भी