Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP के सम्राट ने MP के नए मुखिया मोहन यादव को बताया 'गुमनाम विधायक', कहा- यह भाजपा में ही संभव है कि...

    By Raman ShuklaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 09:30 PM (IST)

    बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को गुमनाम विधायक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही संभव है ...और पढ़ें

    BJP के सम्राट ने MP के नए मुखिया मोहन यादव को बताया 'गुमनाम विधायक' (फाइल फोटो)
    BJP के सम्राट ने MP के नए मुखिया मोहन यादव को बताया 'गुमनाम विधायक' (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Samrat Choudhary On Mohan Yadav भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों के चयन में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसा भाजपा में ही संभव है कि पिछली कतार में बैठे कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री का पद सौंप दिया जाए।

    सम्राट ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आदिवासी, ओबीसी और समान्य समाज से आने वाले कार्यकर्ताओं पर भरोसा जता कर उन्हें सम्मान दे रहा है। वहीं, दूसरी ओर बिहार में दलित व पिछड़ों पर अत्याचार किया जा रहा है। रोहतास में दुष्कर्म तो राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में दिनदहाड़े किशोरी की हत्या कर पूरे बिहार में भय व दहशत का माहौल बनाया जा रहा है।

    'भाजपा में ही संभव है कि...'

    सम्राट चौधरी ने कहा है कि भाजपा में ही संभव है कि गुमनाम विधायक मोहन यादव को मध्यप्रदेश में तो छतीसगढ़ में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय एवं राजस्थान में भजन लाल शर्मा जैसे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री का पद सौंप दिया जाए। भाजपा नेतृत्व केवल कहने में नहीं बल्कि करके दिखाने में विश्वास करती है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर आज पूरे देश को भरोसा है। मोदी ने ठीक ही कहा है कि उनके लिए देश के युवा, महिला, किसान और गरीब ही सबसे बड़ी जाति है।

    ये भी पढ़ें- BJP के 'मोहन दांव' से बिहार में छिड़ी 'जाति' की जंग, लालू यादव और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आमने-सामने

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील मोदी ने JDU को दिखाई 'औकात', Nitish Kumar को दे दी इन सीटों से चुनाव लड़ने की चुनौती

    खबरें और भी