Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को तत्काल बर्खास्त करें CM...', सम्राट ने रामचरितमानस के अपमान पर नीतीश कुमार को घेरा

    By Raman ShuklaEdited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 02:34 AM (GMT+05:30)

    श्रीरामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्र ...और पढ़ें

    'शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को तत्काल बर्खास्त करें CM...', सम्राट ने रामचरितमानस के अपमान पर नीतीश कुमार को घेरा
    'शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को तत्काल बर्खास्त करें CM...', सम्राट ने रामचरितमानस के अपमान पर नीतीश कुमार को घेरा

    HighLights

    1. एमपी में राजद, जदयू का कुछ नहीं, अतिथि भूमिका में रहेंगे : सम्राट
    2. सम्राट ने मुजफ्फरपुर नाव हादसे पर नीतीश कुमार को घेरा

    राज्य ब्यूरो, पटना: श्रीरामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर करारा पलटवार किया है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल सनातन धर्म और श्रीरामचरितमानस का अपमान करने वाले शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

    सम्राट चौधरी ने कहा है कि घमंडिया आईएनडीआईए गठबंधन सोची-समझी रणनीति के तहत भगवान श्रीराम और श्रीरामचरितमानस का अपमान कर रहा है।

    अपने पूज्य ग्रंथ और नित्य वंदनीय आराध्यों का अपमान करोड़ों हिंदू जनमानस कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आने वाला चुनाव चंद्रशेखर और घमंडिया गठबंधन को यह भलीभांति अनुभूति करा देगा कि वोटों के लिए तुष्टीकरण की राजनीत अब नहीं चलने वाली। घमंडिया गठबंधन के नेताओं को जनता सिरे से नकार देगी।

    I.N.D.I.A. की भोपाल रैली पर किया कटाक्ष

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में आईएनडीआईए गठबंधन की भोपाल में होने वाली रैली को लेकर कटाक्ष किया।

    मध्य प्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह में इंडिया गठबंधन की रैली के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि जो रैली आईएनडीआईए गठबंधन कर रही है तो वहां पर कांग्रेस है, वहां जदयू कहां? राजद कहां है? तो सिर्फ वे वहां अतिथि भूमिका में जाएंगे और फिर लौट आएंगे।

    मुजफ्फरपुर नाव हादसे पर बोले सम्राट

    मुजफ्फरपुर नाव हादसे के विषय में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि 17 साल नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद आज भी ऐसी स्थिति है कि बच्चों को शिक्षा के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

    इससे बड़ी बदहाली की तस्वीर क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह हाल केवल मुजफ्फरपुर का नहीं है, उत्तर बिहार के कई गांवों के बच्चों को इस स्थिति से गुजरना पड़ता है।

    ईडी की छापेमारी पर कही यह बात

    ईडी को छापेमारी से संबंध में पूछे गए एक प्रश्न पर चौधरी ने कहा कि एकदम स्पष्ट रहिए गलत है वह गलत ही रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में सीबीआई तब आई थी, जब केंद्र में लालू प्रसाद की यूपीए की सरकार थी।

    खबरें और भी

    इस स्थिति में क्या कहना, उन्हें तब दूसरा कोई कैसे फंसा सकता है, जब उनकी सरकार के लोग फंसा रहे हैं तो कौन बचा पाएगा। उन्होंने कहा कि जदयू के लोग ही कागज उपलब्ध करते हैं, उनसे ज्यादा माहिर खिलाड़ी कौन होगा?

    यह भी पढ़ें- 'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड...', शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भूले CM नीतीश की नसीहत; फ‍िर दिया विवाद‍ित बयान

    यह भी पढ़ें- क्‍या लोकसभा चुनाव में 'लालटेन' बटोरेगी वोट? लालू ने बेटे को बताया 'नया बिहार' तो अब तेजस्‍वी ने दिया यह नारा