विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार में भाजपा का प्लान 'सहनी', सम्राट चौधरी बोले- कोई सोच भी नहीं सकता कि...

Published: Wed, 13 Mar 2024 07:16 PM (IST)

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत विकसित बिहार की कल्पना की है और श्रेष्ठ ...और पढ़ें

बिहार में भाजपा का प्लान 'सहनी', सम्राट चौधरी बोले- कोई सोच भी नहीं सकता कि...
बिहार में भाजपा का प्लान 'सहनी', सम्राट चौधरी बोले- कोई सोच भी नहीं सकता कि...

HighLights

  1. सहनी समाज को आगे ले जाने में भाजपा कभी पीछे नहीं हटेगी : सम्राट
  2. बलदानी जुब्बा सहनी का हमारा समाज सदैव ऋणी रहेगा : हरि सहनी

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा की ओर से जुब्बा सहनी के बलिदान दिवस पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहनी (मल्लाह) समाज को साधने का भरसक प्रयास किया। चौधरी ने कहा कि जुब्बा सहनी ने आजादी के लिए प्राणों की आहुति दे दी। आज कोई सोच भी नहीं सकता। हम सबको उनकी वीरगाथा को याद रखना है।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत, विकसित बिहार की कल्पना की है और श्रेष्ठ भारत बनाने का सपना देखा है। सम्राट ने कहा कि सहनी समाज को आगे ले जाने में भाजपा कभी पीछे नहीं हटेगी। ओबीसी आयोग को जब संवैधानिक दर्जा दिया गया तो इस आयोग के पहले अध्यक्ष भी सहनी समाज से आने वाले भगवान लाल सहनी को बनाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी कमिटमेंट किया वह पूरा भी किया। 2014 मे 530 संकल्प लिया गया था, जिसमें से 529 संकल्पों यानी 99.99% पूरा किया। 2019 के चुनाव के दौरान 234 संकल्प लिए जिसमें से अभी तक 222 पूरा किया गया। बिहार में 11 दिनों के अंदर 1.50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा गया है।

हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की : विजय सिन्हा

CAA पर क्या बोले विजय सिन्हा

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सहनी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को फिर से हासिल करना है। आज विरासत एवं विकास को साथ लेकर चलने की जरूरत है। हमारी सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की है, सीएए कानून भी इसी को आगे बढ़ाता है। यह कानून नागरिकता देने वाला है। छीनने वाला नहीं।

इससे पहले विधान पार्षद हरि सहनी ने कहा कि बलिदानी जुब्बा सहनी का हमारा समाज सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने बहुत छोटे से उम्र में देश के लिए जो बलिदान दिया है, वह आज सभी के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, प्रेम कुमार, रेणु देवी, राजभूषण निषाद, राजकुमार सहनी एवं अशोक सहनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक कमलेश सहनी ने किया।

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: चिराग ने चाचा के सवाल पर चतुराई से दिया ये जवाब, NDA में डील फाइनल तो हुई मगर...

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: चिराग पासवान की नाराजगी दूर, दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात; बोले- सही समय आने पर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।