Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नीतीश अच्छा काम करते हैं..', बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट ने क्यों कहा ऐसा, शरद यादव और RCP सिंह का भी लिया नाम

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 01:30 PM (IST)

    Samrat Choudhary बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी दलों के महागठबंधन की मुहिम शुरू करने के बाद ...और पढ़ें

    'नीतीश अच्छा काम करते हैं..', बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट ने क्यों कहा ऐसा, शरद यादव RCP सिंह का लिया नाम
    'नीतीश अच्छा काम करते हैं..', बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट ने क्यों कहा ऐसा, शरद यादव RCP सिंह का लिया नाम

    HighLights

    1. सम्राट का दावा- 2024-25 में समाप्त हो जाएगी नीतीश कुमार की सियासी पारी
    2. बोले- नीतीश जी ठगने में मास्टर हो गए, झूठ फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं

    Samrat Choudhary : जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को एक वीडियो जारी कर सीएम पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता नीतीश कुमार की सच्चाई को जान चुके हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जदयू (JDU) के कार्यकताओं को ठगने का कमा किया है।

    उन्होंने दावा करते हुए कहा कि साल 2024-25 में नीतीश कुमार की सियासी पारी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो अच्छा काम होता है वो नीतीश कुमार करते हैं और बाकी कामों के लिए दूसरों पर आरोप लगा दिया जाता है।

    नीतीश जी ने ठगने का काम किया : सम्राट

    सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने जारी किए वीडियो में कहा कि नीतीश कुमार जी ने जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) के सभी कार्यकर्ताओं को ठगने का काम किया है।

    उनको पिछले 27-28 वर्षों से लगातार ठग रहे हैं। इसलिए ठग रहे हैं, क्योंकि जो राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हैं; उनको पता नहीं होता कि टिकट कहां जा रहा है। किसको दे रहे हैं।

    नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जी आजकल कह रहे हैं कि हम प्रखंड अध्यक्ष के हिसाब से टिकट देने का काम करेंगे। ये सरासर झूठ है। नीतीश कुमार जी ठगने में मास्टर हो गए हैं। लगातार झूठ फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें : I.N.D.I.A की समन्वय समिति की पहली बैठक आज, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं होंगे शामिल, रणनीति पर होगी चर्चा

    जदयू कार्यकर्ता जान चुके सच : सम्राट चौधरी

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी को याद दिलाना चाहते हैं कि ना शरद जी (शरद यादव, Sharad Yadav) का इस पार्टी में कुछ चला, ना आरसीपी जी (आरसीपी सिंह, RCP Singh ) का कुछ चला और ना ही जॉर्ज साहब (जॉर्ज फर्नांडिस, George Fernandes) का कुछ चला, लेकिन आरोप सब लगा देंगे कि ये आरसीपी जी ने किया और शरद यादव जी ने किया। जो अच्छा काम होता है, वो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जी करते हैं।

    खबरें और भी

    सम्राट चाैधरी (Samrat Choudhary) ने कहा कि इसलिए जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं-साथियों को ठगने का काम कर रहे हैं। पूरे जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) के कार्यकर्ता ये जान चुके हैं कि 2024-25 में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे। आधा तो स्वयं बीमार हैं और राजनीतिक हैसियत भी समाप्त हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें : 'गंगाजल से बनाई वैक्सीन..', VIP प्रमुख मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला, कहा- दिल्ली की कुर्सी हिलेगी