विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Ministers House Address: तेजस्वी के सरकारी बंगले में अब रहेंगे सम्राट, नए मंत्रियों को आवास आवंटित

Published: Mon, 01 Apr 2024 01:58 PM (IST)

तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले में अब सम्राट चौधरी रहेंगे। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को ...और पढ़ें

तेजस्वी के सरकारी बंगले में अब रहेंगे सम्राट, नए मंत्रियों को आवास आवंटित
तेजस्वी के सरकारी बंगले में अब रहेंगे सम्राट, नए मंत्रियों को आवास आवंटित

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने नीतीश मंत्रिमंडल के मंत्रियों को नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ होते ही आवास आवंटित कर दिया है। अब तक जिस पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास में तेजस्वी यादव रह रहे थे वह आवास उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आवंटित कर दिया गया है।

जबकि महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे तेज प्रताप यादव का बंगला दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवंटित किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को सात वीरचंद पटेल आवास और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी को चार स्ट्रैंड रोड आवास आवंटित किया गया है।

हरि सहनी, नीरज कुमार, सुरेंद्र महता और जनक राम का आवास

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी को 12/20 डुप्लेक्स, पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह को 12 नेहरू पथ, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता को 13/20 डुप्लेक्स, अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम को छह पोलो रोड का आवास दिया गया है।

पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को 12/20 डुप्लेक्स, गन्ना उद्येग मंत्री कृष्णनंदन पासवान को 16/20 डुप्लेक्स, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को 41 हार्डिंग रोड का आवास दिया गया है।

इनके अलावा, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार को तीन सर्कुलर रोड, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को चार टेलर रोड, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन को तीन टेलर रोड और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को नौ मैंगल्स रोड का आवास आवंटित किया गया है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बिहार में का बा? चुनाव से पहले ग्राउंड बनाने में जुटी BJP-RJD, इस काम पर कर रही फोकस

ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: अब बीमा भारती के बाद पप्पू करेंगे नामांकन, बदल लिया इरादा; लालू यादव से कर दी भावुक अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।