यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: बिहार के 300 घाटों पर बुधवार से शुरू होगा बालू खनन, इस बार अलग तरह की होगी व्यवस्था
बिहार में एक बार फिर से बालू खनन शुरू हो रहा है। बुधवार से खान एवं भूतत्व विभाग ने 300 से अधिक घाटों से खनन की अनुमति दी है। अवैध खनन रोकने के लिए ड्र ...और पढ़ें

HighLights
- बालू खनन के लिए ड्रोन से तय की जा रही घाटों की चौहद्दी
- कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से भी की जाएगी निगरानी
इस बार बालू खनन पर निगरानी की होगी अलग तरह की व्यवस्था

अवैध खनन के लिए कौन-कौन होंगे जिम्मेदार
खबरें और भी
गया में अवैध खनन के मामले में 23 लोगों के खिलाफ FIR
गया जिला के खान निरीक्षक प्रखर प्रज्ञा ने बाराचट्टी थाना क्षेत्र के मखरौर, पट्टी एवं भुरकुंडा नदी से अवैध खनन कर बालू का उठाव किए जाने के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी थाना में दर्ज कराए हैं। इसमें 23 लोगों को नामजद किया गया है। नदी से 12250 घनफुट अवैध गहराई करके बालू का उठाव माफियाओं किया है, जिससे सरकार को लाखों रूपए की राजस्व का नुकसान पहुंचाया है।
अवैध रूप से खनन कर बाजार में बिक्री
खान निरीक्षक ने अपने आवेदन में बताया कि पट्टी के समीप 45 फीट चौड़ा और एवं 2 फीट गहरा कर कैलाश यादव दिवनीया,धर्मेन्द्र यादव,गौतम यादव सोखिया थाना धनगांई , बालेश्वर यादव पट्टी कमलेश यादव संदीप यादव चंदा, कमलेश पासवान चंदा के द्वारा ट्रैक्टर तथा अन्य वाहनों से बालू की चोरी कर अवैध रूप से बाजार में बिक्री की जाती है। इस बात की पुष्टि स्थानीय चौकीदार ने किया है।
भुरकुंडा नदी से 96 सौ घनफुट बालू की अवैध उठाई खान निरीक्षक ने पुलिस को बताया कि भुरकुंडा नदी से स्थलीय निरीक्षण के कर्म में 80 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा एवं 2 फीट गहरा कुल 96 सौ घन फुट लघु खनिज बालू का अवैध रूप से ताजा उत्खनन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घाट पर वैध सरकारी बालू घाट संचालित नहीं है।
जिससे स्पष्ट है कि अवैध उत्खनन करता द्वारा सामूहिक रूप से बालू की बिक्री अवैध खनन करके बाजार में बिक्री की जाती है। जिससे बिहार सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाया गया है। इस कारण से खान निरीक्षक ने सुरेंद्र कुमार ग्राम बहेरा भुरकुंडा, नाजिम खान भदेया,रत्न यादव सुरौंधा, अरविंद महतो तेतरिया, राकेश साव पटिऔना, जुगनू मियां बुनियाद बिघा थाना बाराचट्टी पर प्राथमिकी की है।
12 हजार घनफुट अवैध बालू का उठाव थाना क्षेत्र के मखरौर नदी से बालू माफियाओं के द्वारा अवैध ढंग से 12 हजार घनफुट अवैध बालू का उठाओ कर बिक्री किया गया है।
ये भी पढ़ें