विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sand Mining: अगले महीने बिहार में शुरू होंगे 217 बालू घाट, खनन विभाग ने जारी किया नया निर्देश; पढ़ें डिटेल

Published: Sun, 27 Oct 2024 01:38 PM (IST)

बिहार में 336 बड़े बालू घाटों की ई-नीलामी नहीं हो पाई है क्योंकि पर्यावरण अनुमति मिलने में देरी हो रही ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. बड़े आकार होने की वजह से नीलामी का काम अटका
  2. 336 बालू घाटों की ई-नीलामी अब तक नहीं

राज्य ब्यूरो, पटना। Sand Mining In Bihar बड़े आकार में होने की वजह से प्रदेश के 16 जिलों के करीब 336 बालू घाटों कह ई-नीलामी अब तक नहीं हो पाई है। अब खान एवं भू-तत्व विभाग ने निर्णय लिया है कि इन बड़े घाटों को छोटा कर नए सिरे से पर्यावरण अनुमति प्राप्त कर इनकी नीलामी कराई जाएगी।

बालू खनन, परिवहन और भंडारण की नई नियमावली लागू होने के बाद विभाग ने नए बने घाटों की ई-नीलामी से पहले पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने के लिए एजेंसी नियुक्त करेगी या फिर पदाधिकारी को इस कार्य के लिए प्राधिकृत करेगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, घाटों से खनन जल्द शुरू हो सके इसके लिए सबसे पहले ई-नीलामी इसके बाद पर्यावरणीय मंजूरी की प्रक्रिया होती थी। इस प्रक्रिया में काफी वक्त लगता था। जिससे निपटने के लिए विभाग ने एजेंसी या अधिकारी को प्राधिकृत करने का निर्णय लिया है।

संभावना जताई गई है कि इस कार्य को प्राथमिकता में पूरा किया जाएगा ताकि एक तय सीमा में बड़े घाटों का आकार छोटा कर नए सिरे से ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

190 घाटों से बालू खनन शुरू

जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर से पटना सहित प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों के 190 घाटों से बालू खनन शुरू हुआ है। जबकि 27 घाट ऐसे हैं जहां से खनन प्रारंभ करने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि अगले महीने यानी नवंबर तक 217 बालू घाटों से खनन शुरू हो जाएगा।

विभाग ने जिलों के खनिज विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बालू खनन का प्रतिदिन का अपडेट प्रतिदिन विभाग को मुहैया कराएं ताकि खनन की अद्यतन जानकारी विभाग के पास उपलब्ध रहे।

नदी से बालू लादते ट्रैक्टर जब्त

उधर, अंबा (औरंगाबाद) में पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी पारस सिंह ने थाना क्षेत्र के ढूंढा बिगहा गांव के पास बटाने नदी से बालू लादते ट्रैक्टर को जब्त किया है।

चालक ट्रैक्टर छोड़ भागने में कामयाब रहा। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के मालिक एवं फरार चालक के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी की गई है। अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस सख्त है।

गुरुआ में भी एक ट्रैक्टर जब्त

इसके अलावा, गुरुआ में भी पुलिस ने मोरहर नदी के बिरहिमा बालू घाट से चोरी की बालू लोड करते एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर को थाना ले आई। थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने कहा कि पुलिस ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ थाना में एफआईआर करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें-

Bihar News: गंगा पर एक और मेगा ब्रिज बनकर तैयार, पटना से बेगूसराय जाना होगा आसान; अब बचा है सिर्फ एक काम

बालू के अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए नीतीश सरकार ने बनाया गजब का प्लान, अब जिलों को मिलेगी ये सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।