विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय जायसवाल की नीतीश को नसीहत: बोले- Bihar के हर शहर में बढ़ रहा Crime, मुख्यमंत्री UP की योगी सरकार से सीखें

By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
Published: Sun, 23 Apr 2023 04:42 PM (IST)

सम्राट चौधरी के बाद अब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ...और पढ़ें

संजय की नीतीश को नसीहत: Bihar के हर शहर में बढ़ रहा Crime, मुख्यमंत्री UP की योगी सरकार से सीखें
संजय की नीतीश को नसीहत: Bihar के हर शहर में बढ़ रहा Crime, मुख्यमंत्री UP की योगी सरकार से सीखें

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में सियासी बयानबाजी का दौर तेज है। सम्राट चौधरी के बाद अब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार से सीख लेने की नसीहत तक दे डाली है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को कहा कि बिहार के हर शहर में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और बढ़ रही हैं। वहीं, बगल के प्रदेश यूपी में अपराधियों को सजा मिल रही है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यूपी की योगी सरकार से सबक लेना चाहिए। (इस खबर को और अपडेट किया जा रहा है।)