सारण में SBI एटीएम लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी वारदात
सारण के तरैया थाना क्षेत्र के पचौड़र बाजार में देर रात बदमाशों ने एसबीआई एटीएम लूटने का प्रयास किया। स्कॉर्पियो से आए अपराधियों ने गैस कटर से कैश चेस् ...और पढ़ें

सारण में SBI एटीएम लूट की कोशिश नाकाम
HighLights
सारण में SBI एटीएम लूटने का प्रयास विफल।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लाखों की नकदी बची।
बदमाश स्कॉर्पियो से फरार, तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, सारण। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौड़र बाजार में मंगलवार देर रात बदमाशों ने SBI एटीएम को निशाना बनाया। स्कॉर्पियो से पहुंचे अपराधी गैस कटर के जरिए एटीएम के कैश चेस्ट को काटने की कोशिश कर रहे थे। एटीएम एक निजी एजेंसी द्वारा संचालित बताया जा रहा है।
सीसीटीवी अलर्ट से खुला मामला
एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में छेड़छाड़ की गतिविधि कैद होते ही संबंधित एजेंसी को अलर्ट मिला। एजेंसी की ओर से तुरंत तरैया थाना क्षेत्र की 112 पुलिस टीम को सूचना दी गई। समय रहते मिली इस जानकारी ने बड़ी वारदात को टालने में अहम भूमिका निभाई।
पुलिस वाहन देखते ही फरार हुए बदमाश
सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को आता देख बदमाश स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, बदमाश एटीएम के भीतर घुसकर कैश चेस्ट को नुकसान पहुंचा चुके थे, लेकिन नकदी निकालने में सफल नहीं हो सके।
बड़ी चोरी होने से बची रकम
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण एटीएम में रखी नकदी सुरक्षित बच गई। यदि कुछ देर और होती तो लाखों रुपये की चोरी हो सकती थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
खबरें और भी
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही सारण के एसएसपी विनीत कुमार पचौड़र बाजार पहुंचे। उन्होंने एटीएम परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
सीसीटीवी के आधार पर तलाश तेज
पुलिस एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्कॉर्पियो के नंबर और बदमाशों की गतिविधियों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।