Saraswati Puja 2026: सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर बैन, धारदार हथियार साथ निकाला जुलूस तो कार्रवाई पक्का
मसौढ़ी के लहसुना थाना परिसर में सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थानाध्यक्ष ने पूजा में डीजे के प्रयोग पर पूर् ...और पढ़ें

सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर बैन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार को लहसुना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष ने की। मौके पर थानाध्यक्ष ने लोगों को श्रद्धा और शांति से सरस्वती पूजा मनाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि पूजा के मौके पर डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और इसका अनुपालन हर हाल में पूजा समितियों को करना होगा अन्यथा उल्लंघन करने पर पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करने को बाध्य हो जाएगी। उन्होंने पूजा समितियों को कहा कि सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए उन्हें अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा।
जुलूस में डीजे के प्रयोग की मनाही
बिना लाइसेंस लिए पूजा आयोजन करनेवाली समितियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों से नियमों का पूर्णतः पालन करने, समय पर लाइसेंस प्राप्त करने और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व का आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस में डीजे के प्रयोग व धारदार हथियार साथ लेकर चलने की मनाही की।उन्होंने पूजा के मौके पर किसी तरह की अशांति पैदा करने की मंशा रखनेवाले असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
खबरें और भी
किसी तरह की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना को अवगत कराने का अनुरोध किया ताकि ससमय कारवाई सुनिश्चित की जा सके।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट और पटाखा फोड़ मनाया जश्न
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन के विजयी होने पर शनिवार को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांट खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मसौढ़ी विधानसभा संयोजक संजय केसरी , आलोक कुमार ,शिवशंकर कुमार, शंकर चंद्रवंशी, पिंटू रजक, सन्नी कुमार, मुन्ना मांझी , संजीव कुमार,अजय शर्मा समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।