पटना में 2 दोस्तों ने छात्र को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले रुपये
फुलवारी शरीफ में दो सहपाठियों ने आठवीं के छात्र का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और रुपये-सामान छीन लिए। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
HighLights
दो सहपाठियों ने छात्र को घर से बुलाया।
मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल किया।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया।
संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बिरला कालोनी में विद्यालय के दो सहपाठियों ने आठवीं के छात्र को घर से बुलाकर उसके साथ मारपीट करने, कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाने और उसी वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर रुपये व सामान छीनने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है। उनके पास से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है, जिससे पीड़ित का आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया था।
पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि उसके स्कूल के दोस्त और सहपाठी आनंद तथा वैभव उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए।
मारपीट कर बनाया न्यूड वीडियो
वहां दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कपड़े उतरवाकर उसका न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उससे रुपये की मांग करने लगे।
आरोपितों ने पीड़ित के फोन से चार हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा उसकी सोने की चेन, बेल्ट और मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी।
पीड़ित की मां के आवेदन पर फुलवारीशरीफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें- शराब पार्टी के बाद कपड़े उतरवाए, फिर उंगलियां और प्राइवेट पार्ट काटा; भागलपुर में बेरहमी से की गई बिल्डर की हत्या