Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Election 2024 : वादों के सागर में तलाश रहे हकीकत के मोती, कभी यहां तो कभी वहां गोता लगा रहे दल

    Updated: Fri, 24 May 2024 09:43 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव के लिए अब दो चरण की वोटिंग शेष है। शनिवार को छठे चरण का मतदान होना है। इस चुनावी शोर में गारंटी बनाम गारंटी की गूंज है। वोटर्स को पाले मे ...और पढ़ें

    Bihar Election 2024 : वादों के सागर में तलाश रहे हकीकत के मोती
    Bihar Election 2024 : वादों के सागर में तलाश रहे हकीकत के मोती

    HighLights

    1. नौ लोकसभा क्षेत्रों पर खासतौर पर नजर- कांग्रेस
    2. मतदाताओं को रिझाने के लिए फोटो-वीडियो पर जोर- राजेश

    जागरण संवाददाता, पटना। चुनाव के शोर में गारंटी बनाम गारंटी की गूंज है। महिला, बुजुर्ग और युवाओं को अपने पाले में करने के लिए गारंटी भुना लेना आसान नहीं। नेताजी के वादों के सागर में जनता हकीकत के मोती तलाश रही है। जीत की राह पर निकलने के लिए कांग्रेस ने वार रूम में योजना बन रही है। मतदाताओं को रिझाने के लिए गारंटी पत्र के साथ एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर पार्टी सक्रिय है।

    कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में चुनाव को लेकर सुबह 10 से रात आठ बजे तक 11 कार्यकर्ता मुस्तैद हैं। इनका कार्य विपक्ष की ओर से आ रहे हर बयान पर नजर रखना है। जवाब कैसे देना है? इसकी योजना पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है। एक्स, फेसबुक पर अन्य दल लिखने-बोलने पर नजर रखने के साथ? विरोधियों के झूठे वादों की खबर ली जाती है।

    नौ लोकसभा क्षेत्रों पर खासतौर पर नजर- कांग्रेस

    बिहार कांग्रेस मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता राजेश राठौर ने बताया कि प्रचार सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है, मगर नौ लोकसभा पर खासतौर पर नजर बनी है। लक्ष्य पांच न्याय एवं 25 गारंटी को मतदाताओं तक पहुंचाना है। गारंटी हमारे विरोधी भी दे रहे, पर उनकी वाली हवा में है।

    हम एक पेज की गारंटी जनता तक पहुंचा रहे। गारंटी पत्र के नीचे के हिस्से में वोटर का नाम व पता लेकर वापस ले लिया जाता है। ताकि समय पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके, साथ ही हमारा भी नंबर पत्र में रहता है।

    खबरें और भी

    मतदाताओं को रिझाने के लिए फोटो-वीडियो पर जोर- राजेश

    राठौर कहते हैं कि इंटरनेट मीडिया पर पार्टी की सक्रियता से पता चल रहा है कि महिलाओं को एक लाख रुपये देने, युवा को रोजगार और किसानों के लिए किए गए हमारे वादे को जनता पसंद कर रही है। वोटरों को फायदे की बातों को फोटो और वीडियो के माध्यम से साझा करने पर जोर दिया जा रहा है।

    एक्स-फेसबुक पर 30-30 सेकेंड के वीडियो और जनता के साथ नेताओं की तस्वीरों को प्रमुखता से साझा किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर सहयोगी दलों के प्रत्याशियों का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है।

    ये भी पढ़ें-

    '15 साल में कितनी...', बिहार में 'Employment War' पर नीतीश का तेजस्वी पर पलटवार; कह दी चुभने वाली बात

    Lok Sabha Election 2024: बिहार में 8 सीटों पर वोटिंग कल, नेपाल-यूपी की सीमा पर अलर्ट; बढ़ी चौकसी