Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Balu Online: बिहार में ऑनलाइन बालू की बिक्री कब से होगी? फाइनल डेट आ गई सामने; तैयारी में जुटा विभाग

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 01:47 PM (IST)

    बिहार में जल्द ही आम नागरिक ऑनलाइन बालू खरीद सकेंगे। खान एवं भू-तत्व विभाग बालू-मित्र पोर्टल के जरिए बालू की ऑनलाइन बिक्री योजना पर काम कर रहा है। इस ...और पढ़ें

    बिहार में ऑनलाइन बालू मिलने की डेट फिक्स (जागरण)
    बिहार में ऑनलाइन बालू मिलने की डेट फिक्स (जागरण)

    HighLights

    1. 16 अक्टूबर से एक बार फिर नदियों से प्रारंभ होगा बालू खनन
    2. फिलहाल करीब ढ़ाई सौ बालू घाटों से खनन की है तैयारी

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: बिहार में अब ई-कामर्स साइट की तर्ज पर आम नागरिक आन लाइन बालू भी खरीद सकेंगे। खान एवं भू-तत्व विभाग बालू-मित्र पोर्टल के जरिये बालू की आन लाइन बिक्री योजना को अंतिम रूप देने में जुटा है। संभावना है कि 16 अक्टूबर के बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

    खान एवं भू-तत्व विभाग ने करीब महीने भर पहले ही बालू मित्र पोर्टल के जरिये आन लाइन बालू बिक्री योजना स्वीकृत की थी। इसके लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) का सहयोग भी लिया गया है। एनआइसी की बालू मित्र पोर्टल बना रहा है। सूत्रों की माने तो इस पोर्टल पर जिलों में बालू की उपलब्धता के साथ ही उसकी कीमतें भी दर्ज होंगी।

    पोर्टल पर गुणवत्ता देखकर खरीद सकेंगे बालू

    बालू की ऑनलाइन खरीद का इच्छुक कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर जाकर बालू की गुणवत्ता देखकर उसकी आनलाइन बुकिंग कर सकेगा। विभाग ने बालू मित्र पोर्टल के जरिये सफेद और पीली दोनों किस्म की बालू की बिक्री का निर्णय किया है। बालू की आन लाइन बिक्री के बाद इसे डिलीवरी कराने की जिम्मेदारी भी विभाग की होगी। लेकिन, इसके लिए खरीदार को परिवहन कीमत चुकानी होगी।

    250 बालू घाटों से खनन की हो रही तैयारी

    दूसरी ओर खान एवं भू-तत्व विभाग 16 अक्टूबर से एक साथ करीब 250 बालू घाटों से खनन की तैयारी में है। इन बालू घाटों को पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है। 15 जून तक प्रदेश के करीब 155 बालू घाटों से खनन हो रहा था। लेकिन निर्धारित नियमों के तहत 15 जून से मानसून की अवधि में बालू खनन पर रोक लगा दी गई थी। अब वापस नदियों से 16 अक्टूबर से खनन होना है। बालू का नदियों से खनन प्रारंभ होने पर आन लाइन बिक्री के लिए पर्याप्त मात्रा में बालू उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।

    खबरें और भी

    Bihar Jamin Survey: सर्वे में जमीन मालिकों को बहुत बड़ी राहत, वंशावली बनाने की सबसे बड़ी टेंशन हो गई दूर

    Bihar Land Survey: वंशावली में बहन के नाम को लेकर नई जानकारी, आसान भाषा में पढ़ लीजिए यहां सबकुछ