विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Shah: अमित शाह की यात्रा से बिहार को क्या हुआ फायदा? मखाना किसानों के बाद अब इन्हें दे दी खुशखबरी

Published: Sun, 30 Mar 2025 11:29 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी नेताओं ...और पढ़ें

लोगों का अभिवादन स्वीकार करते अमित शाह। (फोटो एक्स हैंडल)
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते अमित शाह। (फोटो एक्स हैंडल)

HighLights

  1. मखाना के बाद अब गन्ना किसान, नई पीढ़ी के मतदाता एवं डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां होगी राजग का एजेंडा
  2. शाह का संदेश हर सीट पर कमल निशान मानकर चुनाव जीतने का लक्ष्य करें सुनिश्चित

रमण शुक्ला, पटना। बिहार की 20 घंटे की यात्रा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव-2025 जीतने के लिए राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का रोड मैप तैयार कर गए। साथ ही यह साफ हो गया कि अब शाह ही बिहार राजग के मिशन-225 की बागडोर संभालेंगे।

शनिवार की देर शाम पटना पहुंचने के बाद आधी रात तक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के शीर्ष नेताओं की नब्ज टटोलना एवं इसके बाद चुनाव तैयारियों को लेकर मंत्रणा के दौरान दो टूक कहना कि 225 सीट बिहार में जीतना राजग का सर्वोपरि लक्ष्य है।

इसे साधने के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों को सीधे एवं सरल भाषा में समझा दिया कि अब तैयारियां ऐसी होनी चाहिए मानो अगले महीने ही मतदान है और हर प्रत्याशी कमल निशान पर चुनाव लड़ रहा है।

यही नहीं, अमित शाह ने शीर्ष रणनीतिकारों को गठबंधन के दलों की भी जीत सुनिश्चित करने का टास्क भी थमाया।

अब गन्ना किसानों की बारी

पटना एवं गोपालगंज की सभा में अमित शाह ने मखाना के बाद अब गन्ना किसानों को साधने के लिए बंद चीनी मिलों को चलाने की घोषणा और युवा मतदाताओं के साथ नई पीढ़ी के बीच संदेश पहुंचाने के प्रयास में राजद प्रमुख लालू यादव के भ्रष्टाचार एवं जंगलराज पर भी कटाक्ष किया।

लालू के गृह जिले गोपालगंज में राजद सरकार में हुए घोटाले की बखिया उधेड़ी तो यह भी बता गए कि गोमाता के चारे को भी राजद वालों ने नहीं छोड़ा। अमित शाह ने वंशवाद पर प्रहार करते हुए गिनाया कि लालू यादव ने सिर्फ अपने परिवार को सेट किया।

शीर्ष नेताओं के साथ की बैठक

राजग में एकजुटता संदेश देने के लिए अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर दूरगामी संदेश भी दिया।

संभवत: यह प्रायोजन जिले स्तर पर चल रही राजग के गठबंधन दलों में सम्मिलित प्रदेश अध्यक्षों एवं मंडल से लेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का समारोप दिखाने का प्रयास था।

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास पुरुष के रूप में प्रशंसा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास को विस्तार से बता कर हर वर्ग के मतदाताओं तक संदेश पहुंचाने की पहल की।

लालू-राबड़ी ने बिहार को किया बदनाम

भाजपा विधान मंडल दल की बैठक से लेकर पटना एवं गोपालगंज के मंच ने शाह ने स्पष्ट संदेश दिया कि राजग विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा।

अमित शाह ने लालू-राबड़ी पर बिहार को दुनिया में बदनाम करने का आरोप लगाते हुए 1990 से लेकर 2005 तक हत्या-लूट-जातीय नरसंहार, सत्ता पोषित भ्रष्टाचार की याद ताजा की।

लालू-राबड़ी की सरकार में बिहार का विकास लटकने की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए मोदी और नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें-

'बिहार में बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर', गोपालगंज में अमित शाह बोले- बाढ़ से मुक्त करने का करेंगे काम

Amit Shah In Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुए अमित शाह, पटना में लालू यादव पर जमकर कसा तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।