यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shambhavi Choudhary: नीतीश कुमार के सपोर्ट में उतरीं शांभवी चौधरी, समझाया महिलाओं पर दिए बयान का असली मतलब
Bihar Politics बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में राजद विधायक को घेरते हुए महिलाओं पर टिप्पणी की थी। इसपर सदन से सड़क तक विपक्षी नेताओ ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा राजद विधायक को टोकते हुए महिलाओं पर टिप्पणी की। इसके बाद, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अब तक बवाल थमा नहीं है।
इस बीच, समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने नीतीश कुमार का सपोर्ट किया है। इसके साथ, उन्होंने नीतीश के बयान का मतलब भी समझाया है।
शांभवी चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार यह कह रहे थे कि महिलाएं जो आज सदन में आकर बोल रही हैं, वो अधिकार हमने दिया है। महिलाएं जो हाय-हाय कर रही थीं, उस पर वो कह रहे थे कि आप ऐसा क्यों कर रहीं है? आपको अधिकार तो हमने दिया है।
नीतीश कुमार और एनडीए की वजह से महिलाओं की गूंज रही आवाज- शांभवी
शांभवी ने आगे कहा कि उनका (नीतीश कुमार) का कहने का मतलब यह था कि महिलाओं की जो आवाज आज सदन में गूंज रही है वो नीतीश कुमार और एनडीए की वजह से मिली है।
#WATCH दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य विधानसभा में RJD विधायक रेखा देवी पर की गई टिप्पणी पर LJP(रामविलास) की सांसद शंभावी चौधरी ने कहा, "वो कह रहे थे कि महिलाओं को सदन में बोलने का अधिकार हमने दिया है। वो जो हाय-हाय कर रही थी उस पर वो कह रहे थे कि आप ऐसा… pic.twitter.com/YexLypRMUi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2024
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को आगे रखा है और उन्हें सशक्त करने का काम किया है। सदन में वह (नीतीश कुमार) यही बात कह रहे थे।
दरअसल, नीतीश कुमार बुधवार को जब सदन बोल रहे थे, उसी वक्त राजद की विधायक रेखा देवी ने बीच में बोला। इसपर नीतीश कुमार ने उन्हें जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महिला हो तुम कुछ जानती हो। राजद के लोग पहले महिलाओं को आगे बढ़ाते थे? 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया।
यह भी पढ़ें-