Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shatrughan Sinha : शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी का नाम लेकर क्या कह दिया ऐसा? मच सकता है घमासान, बोले- देर कर दी...

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 09:54 AM (IST)

    टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना में रविवार को मतदान किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहा है। व ...और पढ़ें

    आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा। फोटो- जागरण
    आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. कीजिए इंतजार, बनेगी आईएनडीआईए की सरकार : शत्रुघ्न सिन्हा
    2. सिन्हा ने कहा कि भाजपा के 400 पार नारे की दावे की पोल खुलने वाली है

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Politics News Hindi बिहार बाबू के नाम से प्रसिद्ध सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)  ने कहा कि चार जून का इंतजार कीजिए। इंडी गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) विवेकानंद राक मेमोरियल पर ध्यान- साधना, मीडिया और मतदताओं का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि साधना करने में पीएम मोदी ने विलंब कर दिया है। अब उनकी विदाई तय है। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में कदमकुआं स्थित संत सेवरीन हाई स्कूल में उन्होंने अपने बड़े पुत्र लव कुमार सिन्हा के साथ मतदान किया।

    सिन्हा ने कहा कि भाजपा (BJP) के 400 पार नारे की दावे की पोल खुलने वाली है। पश्चिम बंगाल में भी टीएमसी (TMC) बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है।

    इंडी गठबंधन वाले दिन में सपना न देखें : रविशंकर प्रसाद

    वहीं, पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) ने पटना वीमेंस कालेज मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद कहा कि देशभर की जनता नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्थाई सरकार बनाने के लिए मतदान कर रही है। इंडी गठबंधन वाले दिन में ही सपना न देखें।

    रविशंकर ने कहा कि देश के किसान, व्यवसायी सहित हर वर्ग के लोग चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी पुन: प्रधानमंत्री बनें। भारत का विकास दर तेजी से बढ़ रहा है। आईएनडीआईए वाले बैठक कर कर सरकार बनाने का सपना न देखें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Patna News: आखिर इंटरनेट मीडिया पर क्यों ट्रेंड होता रहा पटना? चर्चे में रहे इन नेताओं के नाम; समझिए पूरा माजरा

    Tejashwi Yadav : तो इसलिए सटीक नहीं है Exit Poll, तेजस्वी के इस रिएक्शन ने सबको कर दिया हैरान; कहा- भाजपा सरकार...