नालंदा में भगदड़ से हुई मौतों पर CM नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान
नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ (Sheetla mata mandir stampede) से 9 महिलाओं की मौत हो गई और 7 घायल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना प ...और पढ़ें
HighLights
नालंदा भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत, 6 लोग घायल।
CM नीतीश कुमार ने 6 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।
शीतलाष्टमी मेले में भीड़ और सुरक्षा चूक से हादसा।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Stampede News: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 8 महिलाओं समेत 9 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर शोक जताया और मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र के मुताबिक श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये (कुल 6 लाख रूपये) मुआवजा देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सरकार की ओर से घायलों का मुफ्त इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना (Sheetla mata mandir stampede) काफी दुखद है और वे इससे मर्माहत हैं। CM Nitish Kumar के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये है तथा राहत एंव बचाव कार्य में जुटे हुये है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनकी समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शीतलाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मंगला मेला के कारण भीड़ और बढ़ गई थी।
इसी दौरान कुछ महिलाएं बेहोश होकर गिर गईं, जिससे अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में 8 महिलाओं समेत 9 की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत; कई लोग घायल
जांच में जुटा प्रशासन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीड़ ज्यादा होने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था के इतजाम नहीं थे। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।