Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna Gold Silver Price: चांदी 91 हजार के पार तो सोने की कीमतें भी छू रही आसमान, एक क्लिक में पढ़ लें ताजा रेट

    Updated: Tue, 28 May 2024 05:30 PM (IST)

    Patna Gold Silver Price Today तेज उड़ान भर रही चांदी मंगलवार को कीर्तिमान स्थापित कर गई। पटना सर्राफा बाजार में चांदी 1700 रुपये प्रति किलो की बढ़त हा ...और पढ़ें

    चांदी 91 हजार के पार तो सोने की कीमतें भी छू रही आसमान (फाइल फोटो)
    चांदी 91 हजार के पार तो सोने की कीमतें भी छू रही आसमान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सोना ने 300 रुपये की बढ़त बना 72 हजार को छुआ
    2. चांदी 1700 रुपये की बढ़त बना 91,200 रुपये प्रति किलो

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna Gold Silver Price Today वैश्विक बाजार के प्रभाव में तेज उड़ान भर रही चांदी कीर्तिमान स्थापित कर गई। स्थानीय पटना सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी 1700 रुपये प्रति किलो की बढ़त हासिल कर 91,200 रुपये प्रति किलो की दर पर आ गई।

    बीते सप्ताह में चांदी 90,500 रुपये की तेजी को ध्वस्त कर नए शिखर पर आया है। महज दो दिन के व्यापारिक कामकाज में चांदी 3100 रुपये प्रति किलो की बढ़त हासिल की है।

    चांदी की रिकार्ड तेजी के साथ सोना 300 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त हासिल कर एक दिन पहले की खामोशी तोड़ी। बढ़त के बाद सोना विठूर 72,400 रुपये व 22 कैरेट 72,250 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर आ गया।

    ग्राहकी मांग कमजोर होने की स्थिति में निरंतर सता रही सोना-चांदी की तेजी से खरीदारी प्रभावित है। बाजार की स्थिति यह है कि धातुओं में कायम तेजी से खरीदार हाथ खींच खरीद रहे हैं।

    इस वजह से कारखानेदारों की खरीदारी धीमी

    खासतौर पर चांदी की तेज उड़ान का प्रभाव कारखानेदार की खरीदारी पर दिखाई देने लगा है। शादी-ब्याह के मौसम पर लगे विराम के कारण ग्राहकी मांग पहले से कमजोर है। इसी बीच धातुओं की उड़ान से ग्राहकों की खरीदारी के साथ आभूषण गढ़ने वालों और कारखानेदारों की खरीदारी धीमी रफ्तार में चल रही है।

    इसका कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति चाहे जो भी हो खपत मौसम की कमी को दृष्टिगत कर आने वाले समय में धातुओं में तीव्र उतार-चढ़ाव के बीच राहत मिलने की उम्मीद लगाए जा रहे हैं। बाजार विशेषज्ञ का मानना है वैश्विक बाजार के चाल से प्रभावित में निरंतर मजबूत हो रही चांदी एक लाख रुपए की रिकार्ड ऊंचाई को छू सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Patna Gold Silver Price : चांदी की कीमत में फिर उछाल, सोना अभी भी स्थिर; पढ़ें गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

    Gold Silver Price In Patna: चांदी की तेजी को विराम, धराशायी हुए दाम; सोना भी हुआ सस्ता