विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitamarhi Lok Sabha Seat: जदयू से देवेश चंद्र ठाकुर और राजद से अर्जुन राय, कौन होगा सीतामढ़ी का 'सिकंदर'?

Published: Tue, 14 May 2024 02:22 PM (IST)

वर्ष 2014 में सीतामढ़ी सीट से रालोसपा ने लड़ा था और तब जदयू ने अपने दम पर चुनाव लड़ा था। ...और पढ़ें

जदयू से देवेश चंद्र ठाकुर और राजद से अर्जुन राय, कौन होगा सीतामढ़ी का 'सिकंदर'?
जदयू से देवेश चंद्र ठाकुर और राजद से अर्जुन राय, कौन होगा सीतामढ़ी का 'सिकंदर'?

राज्य ब्यूरो, पटना। Sitamarhi Lok Sabha Seat सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में विगत दो आम चुनावों के आंकड़े यह रहे हैं कि वहां हार-जीत बड़े अंतर से होती रही है। वोटर अगर किसी के पक्ष में वोट कर रहे तो खुलकर करते हैं।

विगत दो आम चुनावों का आंकड़ा यह भी रहा कि वहां मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज होती रही है। वर्ष 2014 के आम चुनाव में सीतामढ़ी में 57.18 प्रतिशत वोट पड़े थे जबकि 2019 में वहां 59,30 प्रतिशत मतदान हुआ।

2019 के आम चुनाव में हार-जीत का अंतर 24.12 प्रतिशत

वर्ष 2019 के आम चुनाव में सीतामढ़ी में हार-जीत का अंतर 24.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। जदयू के टिकट पर मैदान में रहे सुनील कुमार पिंटू को तब 54.65 प्रतिशत वोट आए थे। उन्हें 5,67,745 वोट मिले थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे राजद के अर्जुन राय को 30.53 प्रतिशत वोट आए थे। उन्हें 3, 17,206 वोट मिले थे।

दिलचस्प यह था कि 2019 में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने 66,557 हजार वोट अपने नाम कर लिए थे। एक निर्दलीय प्रत्याशी को 20,487 तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी को क्रमश: 17,224 तथा 17,270 वोट मिले थे।

2014 के आम चुनाव में हार-जीत का मार्जिन 16.43 प्रतिशत रहा

वर्ष 2014 के आम चुनाव में सीतामढ़ी में हार-जीत का मार्जिन 16.43 प्रतिशत दर्ज किया गया था। उस वर्ष रालोसपा के प्रत्याशी रामकुमार शर्मा को यहां से जीत मिली थी। उन्हें 45.67 प्रतिशत वोट आए थे। उन्हें मिले वोटों की संख्या 4,11,265 थी। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे राजद के सीताराम यादव को 29.24 प्रतिशत वोट मिले थे। उन्हें मिले वोटों की संख्या 2, 63,900 थी।

वर्ष 2014 के आम चुनाव में सीतामढ़ी से जदयू ने भी चुनाव लड़ा था। तब अर्जुन राय जदयू के टिकट पर मैदान में थे। उन्हें दस प्रतिशत वोट आए थे। उन्हें मिले वोटों की संख्या 97,188 थी। तब सीतामढ़ी से लड़ रहे अन्य प्रत्याशियों ने 49, 906 वोट हासिल किए थे। उक्त चुनाव में आप ने भी सीतामढ़ी से अपना प्रत्याशी दिया था और उन्हें 18,043 वोट मिले थे। एक निर्दलीय प्रत्याशी को 20,613 वोट आया था।

दो चुनाव से बदल रहे दलीय प्रत्याशी

विगत दो आम चुनाव से सीतामढ़ी से दलीय प्रत्याशी बदल जा रहे। वर्ष 2014 में इस सीट से रालोसपा ने लड़ा था और तब जदयू ने अपने दम पर चुनाव लड़ा था। वर्ष 2019 के आम चुनाव में जदयू ने भाजपा के साथ मिलकर यहां से चुनाव लड़ा और सुनील कुमार पिंटू को जदयू ने यहां से अपना प्रत्याशी बनाया।

इस बार जदयू ने यहां से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। देवेश चंद्र ठाकुर यहां से एनडीए के प्रत्याशी है। वैसे राजद के टिकट पर मैदान मे डटे अर्जुन राय पुन: इस बार राजद के टिकट पर मैदान में है। वर्ष 2019 में वह राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। वर्ष 2014 में उन्होंने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar Health: लोकसभा चुनाव के बीच CM नीतीश कुमार पड़े बीमार, नहीं जा सके वाराणसी

ये भी पढ़ें- PM Modi या चिराग पासवान, आखिर अब किससे नाराज हैं पशुपति पारस?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।