विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोकामा में लापता पत्नी का नदी में मिला कंकाल, पति ने रची थी भागने की झूठी कहानी; पास्टर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Published: Sat, 07 Nov 2026 12:56 PM (GMT+05:30)

जिसे घर की बहू बनाकर लाए थे, उसे बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी में बहा दिया गया।

पास्टर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पास्टर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. विवाहिता की हत्या कर नदी में फेंका शव

  2. कंकाल मिलते ही ससुराल वाले फरार

  3. पास्टर और चाचा-चाची चढ़े पुलिस के हत्थे

संवाद सूत्र, मोकामा। एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में नदी फेंकने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने महिला का नदी से नरकंकाल बरामद कर घटना में शामिल एक पास्टर समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित समेत मृतिका के ससुराल के सभी लोग फरार हो गए हैं।

घोसवरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने बताया कि गोसाईं गांव निवासी चंदन यादव की पत्नी सीमा कुमारी का शव तारतर गांव के निकट नदी से बरामद हुआ है।शव पूरी कंकाल में तब्दील हो गया था। हत्यारोपित के चाचा और चाची की निशानदेही पर सीमा कुमारी का नरकंकाल बरामद किया गया।

पत्नी की घर से भागने की शिकायत

थानाध्यक्ष ने बताया कि सीमा कुमारी के पति चंदन यादव ने 28 अक्टूबर को अपनी पत्नी पर छह लाख रुपए कैश, आभूषण और मोबाइल फोन लेकर घर से फरार होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की तो मृतिका की मां ने अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या की आशंका जताई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नए सिरे से गहराई से जांच तेज कर दी।दूसरी ओर सीमा कुमारी के ससुराल के सभी स्वजन घर से फरार हो गए,जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया।

मृतिका का नरकंकाल बरामद

थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि के अनुसार,चंदन कुमार के चाचा और उसकी चाची से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने सीमा कुमारी की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। हिरासत में लिए गए चाचा और चाची की निशानदेही पर मृतिका का नरकंकाल भी बरामद कर लिया गया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि सीमा कुमारी के ससुराल के सभी सदस्यों ने ईसाई धर्म अपनाया रखा है। जिस मोबाइल फोन के साथ सीमा कुमारी के भागने का आरोप लगाया गया था,उसी मोबाइल और सिम से नालंदा जिले के नगरनौसा के एक पास्टर से बात हो रही थी। 

भागने की झूठी कहानी गढ़ी

पुलिस ने पास्टर से पूछताछ की तो उसने सीमा कुमारी के भागने की झूठी कहानी गढ़ दी। घोसवरी पुलिस ने हत्या की इस घटना में आरोपित चंदन यादव की चाची फूलो देवी,चाचा सिंटू यादव,पास्टर नीरज कुमार और घटना में शामिल इस्लामपुर निवासी पास्टर के दोस्त सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं मुख्य आरोपित पति चंदन यादव,ससुर जयराम यादव,देवर कुंदन यादव और सास घटना के बाद से फरार हो गए हैं।पुलिस सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'वह कभी नहीं लौटेगा', कॉल पर अजनबी की खौफनाक आवाज! पटना में 20 साल के युवक के लापता केस में मामी अरेस्ट


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।