Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोकामा में गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर छापामारी, पुलिस ने पिता प्रमोद सिंह को किया गिरफ्तार

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 05:37 AM (IST)

    बदमाश सोनू-मोनू के पिता और पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह को मोकामा में गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

    प्रमोद सिंह को थाने ले जाती पुलिस। (सौ.- इंटरनेट मीडिया)

    प्रमोद सिंह को थाने ले जाती पुलिस। (सौ.- इंटरनेट मीडिया)

    HighLights

    1. सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह मोकामा से गिरफ्तार।

    2. पुलिस से दुर्व्यवहार और सरकारी काम में बाधा का आरोप।

    3. पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं प्रमोद सिंह।

    संवाद सूत्र, मोकामा। विधायक अनंत सिंह और पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह पर फायरिंग करने के आरोपित सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    गिरफ्तार प्रमोद सिंह पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। गुरुवार को बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस ने सोनू-मोनू के नौरंगा-जलालपुर स्थित घर की नाकेबंदी कर प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    एक अन्य मामले में फरार सोनू सिंह और सौरभ सिंह की भी तलाश की गयी, लेकिन छापेमारी के समय दोनों घर पर मौजूद नहीं थे।

    प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और एक बाइक को पुलिस के कब्जे से मुक्त कराने की प्राथमिकी के आलोक में हुई है।

    बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे सोनू सिंह और सौरभ सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की गयी।

    50-60 जवानों ने ली तलाशी

    इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व खुद रामकृष्ण कर रहे थे। मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, मरांची थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पचमहला थानाध्यक्ष विनोद कुमार के साथ 50-60 जवानों ने बदमाश सोनू-मोनू सिंह के घर की नाकाबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान सोनू सिंह और सौरभ सिंह मौजूद नहीं थे।

    गिरफ्तार प्रमोद सिंह, सोनू सिंह और सौरभ सिंह पर पिछले माह पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह पर फायरिंग करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी पर अदालत से रोक लगी हुई है।

    प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी पचमहला थाना कांड संख्या 27/26 के आलोक में हुई है। 23 मार्च को अवैध बालू खनन की सूचना पर पचमहला के तत्कालीन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने गंगा में छापेमारी की थी।

    इस दौरान एक अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ था, लेकिन प्रमोद सिंह पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और मौके से एक बाइक लेकर भागने की प्राथमिकी हुई थी।

    इस कांड में प्रमोद सिंह फरार थे। गुरुवार की शाम भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने प्रमोद सिंह को दबोच लिया। गिरफ्तार प्रमोद सिंह से थाने में पूछताछ चल रही है। शुक्रवार को पचमहला पुलिस प्रमोद सिंह को बाढ़ जेल भेजेगी।

    यह भी पढ़ें- मोकामा में सरेआम घुमाया गया कुख्यात आभूषण चोर मिक्की सिंह; गाज‍ियाबाद से ग‍िरफ्तार कर लाई पटना पुल‍िस