Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Land Survey: बिहार के 18 जिलों में शुरू होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण, 10 हजार कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

    By Arun AsheshEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 09:30 PM (GMT+05:30)

    Bihar Land Survey बिहार के 18 जिलों में विशेष भूमि सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण का कार्य जनवरी महीने में शुरू होगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ...और पढ़ें

    बिहार के 18 जिलों में शुरू होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण, 10 हजार कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी
    बिहार के 18 जिलों में शुरू होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण, 10 हजार कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Special Land Survey राज्य के बचे हुए 18 जिलों में अगले साल जनवरी से विशेष भूमि सर्वेक्षण शुरू हो जाएगा। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तैयारी पूरी हो गई है। विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के अनुसार सर्वेकर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

    विभाग को 10 हजार से अधिक नए सर्वेकर्मी दिसंबर में मिल जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद उन्हें विशेष सर्वे वाले जिलों में तैनात किया जाएगा। प्रथम चरण में 20 जिलों में भूमि सर्वेक्षण चल रहा है।

    दूसरे चरण के सर्वे वाले जिलों के नाम हैं - पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, भोजपुर, सारण, दरभंगा, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, वैशाली, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, समस्तीपुर, सिवान, गोपालगंज एवं नवादा।

    ग्रामीणों को दी जा रही है जानकारी

    विभाग की ओर से आम लोगों को दूसरे चरण के सर्वे की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि जमीन पर दावा करने के लिए क्या प्रमाण चाहिए। पोस्टर-पर्चा के माध्यम से भी रैयतों को सर्वे की जानकारी दी जाएगी।

    दूसरे चरण में उत्तर एवं दक्षिण बिहार के 50-50 अंचलों में सर्वे की शुरुआत होगी। नई नियुक्ति से विशेष सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, लिपिक, अमीन एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पद भरे जा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- इनामी बदमाश Pappu Mandal का खेल खत्म! बिहार पुलिस के खौफ से खुद ही कोर्ट में कर दिया सरेंडर, 8 संगीन मामलों में है आरोपी

    ये भी पढ़ें- 'KK Pathak के जाने का समय आ गया है', MLC की पेंशन रोकने पर भड़के Sushil Modi; CM नीतीश पर भी लगाए गंभीर आरोप