Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सृजन घोटाला: आरोपी रजनी प्रिया की आज पटना की अदालत में हुई पेशी, 21 तक बेउर जेल में रहेगी आरोपी

    By ahmed raza hasmiEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 09:38 PM (IST)

    भागलपुर में अरबों रुपये के सृजन घोटाला मामले में आरोपी रजनी प्रिया को शुक्रवार को सीबीआई के प्रभारी जज महेश प्रसाद की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे ...और पढ़ें

    सृजन घोटाला मामले में आरोपित रजनी प्रिया की कोर्ट में हुई पेशी। तस्‍वीर प्रतीकात्‍मक
    सृजन घोटाला मामले में आरोपित रजनी प्रिया की कोर्ट में हुई पेशी। तस्‍वीर प्रतीकात्‍मक

    HighLights

    1. रजनी ने कहा-गिरफ्तारी के दिन व्रत पर थी, सीबीआई के अफसरों ने फलाहार कराया।
    2. सीबीआई ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद से किया था गिरफ्तार।
    3. सीबीआई द्वारा दर्ज लगभग 30 मामलों में से रजनी दो दर्जन से अधिक में थी वांछित।

    जागरण संवाददाता, पटना : अरबों रुपये के सृजन घोटाला मामले में आरोपी रजनी प्रिया को शुक्रवार को सीबीआई के प्रभारी जज महेश प्रसाद की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए 21 अगस्त तक के लिए केंद्रीय कारा बेउर जेल भेज दिया।

    सीबीआई की टीम ने आरोपित रजनी प्रिया को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया था। आरोपी को आरसी केस संख्या 14ए/17 में गिरफ्तार किया है।

    इसमें सीबीआई की विशेष अदालत ने 20 मार्च 2023 को पूर्व जिलाधिकारी केपी रमैय्या, संस्था की संस्थापक स्वर्गीय मनोरमा देवी के पुत्र अमित कुमार और रजनी प्रिया को फरार घोषित करते हुए गिरफ्तारी का स्थायी वारंट निर्गत किया था।

    इसके बाद में इस मामले में केपी रमैय्या जमानत लेकर विशेष अदालत में उपस्थित हुए। रजनी प्रिया व पति अमित कुमार फरार चल रहे थे। सृजन घोटाले में सीबीआई ने लगभग 30 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं, जिसमें दो दर्जन से अधिक मामले में रजनी प्रिया वांछित थी।

    आरोपी के अधिवक्ता अरविंद कुमार ने बताया कि रजनी प्रिया जिन मामलों में आरोपित है, अगली तारीख को उन मामलों में आवेदन देकर उपस्थित करा दिया जाएगा। विशेष कोर्ट में पेशी के दौरान रजनी प्रिया ने बताया कि सीबीआई ने उसे गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे गिरफ्तार किया था।

    बताया जा रहा है कि रजनी प्रिया का गुरुवार को व्रत था। सीबीआई के अधिकारियों ने फलाहार कराया। शुक्रवार की सुबह नाश्ता भी दिया।

    खबरें और भी