विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar STET 2026 के अभ्यर्थियों को राहत, TRE-4 में कर सकेंगे आवेदन; पास होने पर मिलेगा एडमिट कार्ड

Updated: Thu, 13 Aug 2026 07:56 PM (IST)

एसटीईटी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी टीआरई-4 के लिए आवेदन कर सकेंगे, लेकिन एडमिट कार्ड एसटीईटी पास करने के बाद ही मिलेगा।

Bihar STET 2026 के अभ्यर्थियों को राहत, TRE-4 में कर सकेंगे आवेदन (AI Generated Image)

Bihar STET 2026 के अभ्यर्थियों को राहत, TRE-4 में कर सकेंगे आवेदन (AI Generated Image)

HighLights

  1. एसटीईटी 2026 अभ्यर्थी टीआरई-4 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

  2. टीआरई-4 एडमिट कार्ड एसटीईटी पास करने पर ही मिलेगा।

  3. अतिरिक्त शिक्षकों की पूरक अधियाचना बीपीएससी को भेजी जाएगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। एसटीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा (2026) की परीक्षा में शामिल हो रहे लोग भी टीआरई-4 के लिए आवेदन कर सकेंगे। पर उन्हें टीआरई-4 परीक्षा का एडमिट कार्ड तभी मिलेगा जब वह एसटीईटी 2026 पास करेंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि एसटीईटी 2026 के परिणाम के बाद ही टीआरई-4 की परीक्षा होगी। वैसे टीआरई-4 के लिए बिहार लोक सेवा आयोग पहले ही विज्ञापन जारी कर देगा। जो अभ्यर्थी एसटीईटी पास करेंगे वही टीआरई-4 की परीक्षा दे सकेंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा लगातार यह मांग की जा रही थी कि टीआरई-4 के पहले एसटीईटी की परीक्षा आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को यह कहा गया है कि वह जल्द से जल्द एसटीईटी की परीक्षा आयोजित कराए।

मालूम हो कि 17 अगस्त से एसटीईटी के लिए आवेदन लिए जाने हैं। यह बात भी महत्वपूर्ण है कि जो आवेदक एसटीईटी पास करेंगे उन्हें टीआरई -4 का एडमिट कार्ड मिलेगा।

कुछ अधिक शिक्षकों की अधियाचना टीआरई-4 के लिए भेजी जाएगी

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग से टीरई -4 की अधियाचना वापस नहीं ली है।

तथ्य यह है कि अतिरिक्त शिक्षकों की संख्या के ससाथ बीपीएससी को सप्लीमेंट्री अधियाचना भेजी जाएगी। इनमें मैथिली व संगीत सहित कुछ अन्य विषय के शिक्षक शामिल हैं। जिलाें से ऐसे शिक्षकों की रिक्ति मांगी गयी है।