Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बिजली बिल वसूली को लेकर घर-घर पहुंचेगी टीम, बड़े बकायेदारों पर होगी कार्रवाई

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 08:15 AM (IST)

    Bihar Bijli: ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने बिहार में बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डिफाल्टरों की सूची निय ...और पढ़ें

    बिजली बिल बकाएदारों से होगी वसूली। (सांकेतिक फोटो)

    बिजली बिल बकाएदारों से होगी वसूली। (सांकेतिक फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की अब खैर नहीं। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बकायेदारों की सूची को अब नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा।

    ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विद्युत भवन में दोनों बिजली वितरण कंपनियों की राजस्व समीक्षा बैठक हुई।

    बैठक में राजस्व संग्रहण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा बकाया वसूली को और तेज करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

    डिफाल्टरों की लिस्ट करें अपडेट

    ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची को नियमित रूप से अद्यतन किया जाए और सभी बकायेदारों विशेषकर बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    राजस्व संग्रहण में तेजी लाने, बकायेदारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा डबल कनेक्शन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में अधिकारियों को यह भी कहा गया कि ऐसे मामलों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि राजस्व नुकसान को रोका जा सके।

    बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 31 मार्च तक 100-100 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण करने का लक्ष्य दिया गया। इस अवसर पर राज्य के वितरण कंपनियों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Bijli: समस्तीपुर में घर-घर पहुंच रही बिजली विभाग की टीम, 'खोजो-काटो' अभियान तेज; बकायेदारों पर कसा शिकंजा