Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: क्या है महागठबंधन का भविष्य? महारैली के बाद कांग्रेस साफ की बात; जनता का रुख भी बताया

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 10:18 PM (IST)

    Bihar Politics पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार को महागठबंधन के लालू यादव राहुल गांधी अखिलेश यादव तेजस्वी यादव और सीताराम येचुरी समेत तमाम दिग्गजों ने ...और पढ़ें

    गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली में महागठबंधन के नेतागण । जागरण
    गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली में महागठबंधन के नेतागण । जागरण

    HighLights

    1. महारैली की सफलता बता रही महागठबंधन का भविष्य: कांग्रेस
    2. कांग्रेसजन बोले- महारैली से महागठबंधन की एकजुटता व शक्ति का प्रदर्शन

    राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि महागठबंधन की जन-विश्वास महारैली बिहार की बड़ी रैलियों में से एक रही। इसमें हुई जुटान ऐतिहासिक है। पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि महारैली से महागठबंधन की एकजुटता व शक्ति का प्रदर्शन हो गया है। प्रतिकूल मौसम के बाद भी अपेक्षा से अधिक जुटान उल्लेखनीय है।

    विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधायक विजय शंकर दुबे व राजेश कुमार का कहना है कि महारैली की सफलता बता रही कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के दिन लदने ही वाले हैं।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा व कौकब कादरी का कहना है कि लोगों के मनोभाव से यह पता चला कि वे केंद्र और राज्य की सत्ता में बदलाव के इच्छुक हैं।

    हर नेता के अपने-अपने दावे

    श्याम सुंदर सिंह और चंद्रिका यादव का दावा है कि जितनी भीड़ गांधी मैदान में थी, उतनी ही पटना की सड़कों-गलियों में।

    महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा के अनुसार, महारैली में महिलाओं और युवाओं की बेहिसाब भीड़ बता रही कि इस सरकार से वे किस तरह आजिज आ चुके हैं।

    महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है जनता: हरखू झा

    पूर्व विधायक हरखू झा, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, राजेश कुमार सिन्हा का कहना है कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता सत्ता परिवर्तन की कामना के साथ रैली में पहुंची थी। सुमन मल्लिक ने महारैली में जन भागीदारी को देखकर एनडीए के नेता हताश हैं।

    महागठबंधन में भविष्य देख रही जनता

    मीडिया प्रभारी राजेश राठोड़, प्रवक्ता असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, आनंद माधव व पटना के जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने महारैली को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बताया है। उनका कहना है कि भाजपा के अन्याय व उपेक्षा से त्रस्त जनता को महागठबंधन में ही अपना भविष्य दिख रहा है।

    यह भी पढ़ें: इधर पीएम मोदी ने परिवारवाद पर कसे थे तीखे तंज, उधर लालू यादव ने बेटी रोहिणी आचार्य को कर दिया लॉन्च

    'पहले बिहार में तूफान उठता है फिर..., तेजस्वी की रैली में थोड़ी नई तो थोड़ी पुरानी दिखी राहुल की मोहब्बत की दुकान

    'इधर चला मैं उधर चला, जाने कहां मैं किधर चला...' नीतीश कुमार के पलटासन पर तेजस्वी यादव का फिल्मी अटैक

    खबरें और भी