विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह के लिए नदावां गांव में 108 लोग करेंगे सुंदरकांड का अखंड पाठ, रोज चलेगा भंडारा

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:01 AM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की राजनीतिक मुश्किलों को दूर करने के लिए उनके पैतृक गांव नदावां में ग्रामीणों ने चार ...और पढ़ें

विधायक अनंत सिंह। (फोटो- एएनआई)

विधायक अनंत सिंह। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. विधायक अनंत सिंह के लिए गांव में धार्मिक अनुष्ठान शुरू।

  2. चार दिवसीय अखंड रामचरितमानस और सुंदरकांड पाठ जारी।

  3. ग्रामीणों ने विधायक की राजनीतिक मुश्किलों के लिए प्रार्थना की।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन दिनों राजनीतिक मुश्किलों से घिरे हुए हैं। इस वजह से उनके पैतृक गांव नदावां में भी बेचैनी का माहौल है।

विधायक पर आए इस संकट को दूर करने और क्षेत्र में शांति-समृद्धि की कामना को लेकर ग्रामीणों ने धार्मिक अनुष्ठान का सहारा लिया है। शनिवार से गांव में चार दिवसीय अखंड रामचरितमानस पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है।

इस अनुष्ठान के दौरान 108 ग्रामीण मिलकर अखंड सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक अनंत सिंह पर आया संकट पूरे गांव की परेशानी से जुड़ा है, इसलिए भगवान राम और संकटमोचन हनुमान की शरण में जाकर उनके कष्टों के निवारण की प्रार्थना की जा रही है।

रोजाना भंडारा

चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में रोजाना भंडारे की व्यवस्था की गई है। इस महाअनुष्ठान का समापन 10 नवंबर को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।

विधायकी रद होने का खतरा बरकरार

जदयू से निष्कासित होने के बाद अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर तलवार लटक रही है। पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के आरोप में विधानसभा सचिवालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

दल-बदल विरोधी कानून (एंटी-डिफेक्शन लॉ) के पैरा 2(1)(a) के प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई निर्वाचित सदस्य अपने आचरण अथवा गतिविधियों से यह दर्शा देता है कि उसने स्वेच्छा से दल का साथ छोड़ दिया है, तो औपचारिक त्यागपत्र न देने की स्थिति में भी उसकी सदस्यता समाप्त की जा सकती है। फिलहाल, अनंत सिंह की विधायकी को लेकर अंतिम फैसला आना शेष है।

वहीं 25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी है। अनंत सिंह बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 30 साल पुरानी दोस्ती के लिए 400 KM का सफर: कौन हैं पप्पू सलमान? जिनके एक बुलावे पर प्रयागराज पहुंचे अनंत सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।