Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लालू यादव को मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 08:36 AM (IST)

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लालू प्रसाद यादव की जमानत रद करने के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आज श ...और पढ़ें

    लालू यादव की पुरानी तस्वीर। फाइल फोटो
    लालू यादव की पुरानी तस्वीर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 27 मार्च को कोर्ट में बेल के खिलाफ खारिज हुई थी याचिका
    2. 139 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला

    पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। सभी पार्टियां इस वक्त देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी हैं। लेकिन इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं।

    सीबीआई ने चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की जमानत रद करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आज इस मामले में शीर्ष न्यायालय में सुनवाई होनी है।

    बता दें कि लालू को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है। फिलहाल वह खराब स्वास्थ्य के कारण जेल से बाहर हैं। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में लालू को बड़ी राहत दी थी।

    27 मार्च को कोर्ट ने इनके बेल के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया था। तब अदालत का कहना था कि इसी तरह का मामला पहले से लंबित है।

    स्वास्थ्य के कारण मिली थी जमानत

    झारखंड उच्च न्यायालय ने 22 अप्रैल 2022 को लालू यादव को चारा घोटाला मामले में जमानत दी थी। लालू फिलहाल खराब स्वास्थ्य के कारण बेल पर बाहर हैं। सीबीआई ने झारखंड उच्च न्यायालय के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

    यह था मामला

    गौरतलब है कि डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये से अधिक के गबन से जुड़े पांचवें चारा घोटाले के मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री को पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही उनपर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।