Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'क्या माता-पिता के साथ नीतीश कुमार का वीडियो सुन सकते हैं?' सुशील मोदी का तेजस्वी यादव से तीखा सवाल

    By Raman ShuklaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 10:19 PM (IST)

    Nitish Kumar Statement बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार को बिना शर्त माफी म ...और पढ़ें

    सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव से पूछा तीखा सवाल (फाइल फोटो)
    सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव से पूछा तीखा सवाल (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Sushil Modi On Nitish Kumar राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। यही नहीं, स्वेच्छा से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अब अगर-मगर लगाकर सफाई देने से काम नहीं चलेगा। उनके शब्दों से बिहार शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान का बचाव करने वाले तेजस्वी यादव बताएं कि क्या उनके माता-पिता अपनी बेटियों और नाती-नातिन के साथ बैठकर नीतीश कुमार का वीडियो सुन सकते हैं?

    सुशील मोदी ने कहा कि विधानमंडल का गरिमापूर्ण मंच न यौन-शिक्षा के लिए है, न मुख्यमंत्री इसके एक्सपर्ट हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से आहत और अपमानित महिलाएं अगले चुनाव में इसकी सजा सुनाएंगी, माफ नहीं करेंगी।

    मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, नीतीश से भाजपा की महिला विधायकों ने मांगा इस्तीफा

    महिलाओं में शिक्षा से संबंधित लाभ गिनाने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दोनों में सदन की गई टिप्पणी पर भाजपा बुधवार को भी हमलावर रही। भाजपा की महिला विधायकों ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री पर आधी आबादी को अपमानित करने का आरोप लगाया। साथ ही नैतिकता के नाते इस्तीफा देने की मांग की।

    '...महिलाओं को शर्मसार कर दिया'

    विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में मौजूद महिला सदस्यों को साथ दुनिया के करोड़ों महिलाओं को शर्मशार कर दिया। नीतीश कुमार की असंसदीय टिप्पणी का जिस तरह पिछले 24 घंटे से वीडियो वायरल हो रहा है उससे बिहार की छवि धूमिल हुई है।

    खबरें और भी

    भाजपा की नेत्रियों ने अमर्यादित एवं विवादित बयान के लिए नीतीश कुमार के खिलाफ आयकर चौहारे पर नारेबाजी की। प्रेसवार्ता को भाजपा विधायक भागीरथी देवी, निकी हेम्ब्रम, निशा सिंह कुशवाहा, कविता पासवान, गायत्री देवी व अरुणा देवी ने संबोधित किया। निवेदिता ने पत्रकारों से कहा कि नीतीश कुमार द्वारा इस तरह का वक्तव्य देना नारी शक्ति का अपमान है।

    ये भी पढ़ें- 'माफी नहीं इस्तीफा चाहिए', Nitish Kumar की सॉरी BJP को कबूल नहीं; भद्दी-ओछी और गंदी बातों पर यूं उखड़े अश्विनी चौबे

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'गांव-घर में थू-थू हो रही है, जनता हंस रही है...'; नीतीश कुमार की 'गंदी बात' पर बोले प्रशांत किशोर