Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में स्पेशल स्टेटस को लेकर सियासत गरमाई! सुशील मोदी ने दिला दी 75 सालों की याद, लालू-नीतीश पर की सवालों की बौछार

    By Raman ShuklaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 02:13 PM (IST)

    बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने स्पेशल स्टेटस की मांग को लेकर नीतीश और लालू के साथ-साथ कांग्रेस को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष तक रा ...और पढ़ें

    बिहार में स्पेशल स्टेटस को लेकर सियासत गरमाई! सुशील मोदी ने दिला दी 75 सालों की याद
    बिहार में स्पेशल स्टेटस को लेकर सियासत गरमाई! सुशील मोदी ने दिला दी 75 सालों की याद

    राज्य ब्यूरो, पटना। Sushil Modi On Bihar Special Status राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि नीतीश बिहार के अखबारों में भाजपा नेताओं की खबर छापने पर विज्ञापन रोक दे रहे हैं। यही नहीं, अखबारों के पत्रकारों को महागठबंधन सरकार की ओर से धमकी भी दी जा रही है।

    साथ ही मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करने पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा कटाक्ष किया। कहा कि 75 वर्ष तक राज करने वाली कांग्रेस, राजद एवं जदयू ने पहले बिहार को लूटा, अब विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। तीनों दलों के नेता बताएं कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

    सुशील मोदी ने लालू-नीतीश पर दागे सवाल

    उन्होंने लालू-नीतीश से पूछा कि कांग्रेस को समर्थन देकर केंद्र में सरकार में चलाते समय क्यों नहीं बिहार को विशेष दर्जा दिलाए। नीतीश पटना के गांधी मैदान एवं दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने के बावजूद क्यों असफल रहे। तब नीतीश कुमार ने आरोप लगाया था कि लालू यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा रुकवा दिया। अब तेजस्वी यादव अपने पिता से पूछे कि उन्होंने क्यों रुकवा दिया?

    'कांग्रेस बताए कि 2004 से 2014 तक...'

    सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस बताए कि 2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार थी, उस समय बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला? उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि बिहार में बालू और शराब माफिया को सत्ता का संरक्षण मिलना बंद हो जाए तो राज्य को प्रति वर्ष 20 हजार करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Sushil Modi ने फिर कर दी 'घोड़ा दौड़ाने' वाली बात, Nitish Kumar से बोले- कितना भी चाबुक चला लें...

    ये भी पढ़ें- बिहार के स्पेशल स्टेटस को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, तेजस्वी ने सीधे PM मोदी पर दागा सवाल- पुराने वादे को याद कराकर पूछी ये बात