Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार बंद: तेजप्रताप यादव समेत 208 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, 2200 के खिलाफ FIR दर्ज

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 11:31 PM (IST)

    बिहार बंद के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने और समर्थकों को उकसाने के आरोप में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ 208 अन्य प ...और पढ़ें

    जनशक्ति जनता दल के मुखिया तेजप्रताप। फाइल फोटो

    जनशक्ति जनता दल के मुखिया तेजप्रताप। फाइल फोटो

    HighLights

    1. तेज प्रताप यादव बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार।

    2. 208 अन्य प्रदर्शनकारी भी हिरासत में लिए गए।

    3. 2200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ।

    जागरण संवाददाता, पटना। नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और बिहार बंद के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने और समर्थकों को उकसाने के गंभीर आरोपों के तहत पुलिस ने जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया।

    इसके साथ ही उग्र प्रदर्शन करने वाले 208 अन्य प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर तेज प्रताप यादव रामगुलाम चौक पहुंचे और छात्रों के समर्थन में डटे रहे। पुलिस ने पहले उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया था, लेकिन स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए थोड़ी देर बाद छोड़ दिया।

    रिहाई के बाद तेज प्रताप शाम को फ्रेजर रोड स्थित सिटी सेंटर माल पहुंचे। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने उन्हें माल से गिरफ्तार कर लिया। पहले उन्हें दीघा थाना ले जाया गया, फिर देर रात नौबतपुर थाने स्थानांतरित कर दिया गया। गांधी मैदान थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि कोतवाली पुलिस ने विधायक गौतम कृष्णा समेत 60 समर्थकों को हिरासत में लिया है।

    इसके साथ ही कोतवाली थाने की पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल सहरसा महिषी के विधायक गौतम कृष्णा को भी हिरासत में लिया है. प्रदर्शन में गांधी मैदान और कोतवाली थाना में अलग-अलग चार केस दर्ज किए गए है।

    पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी घायल, हजारों पर प्राथमिकी

    पूर्व मंत्री के पहुंचते ही प्रदर्शनकारी बेहद उग्र हो गए और उन्होंने इलाके में जमकर तोड़फोड़ व पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हिंसा में बाकरगंज टीओपी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    खबरें और भी

    दूसरी तरफ पुलिसिया लाठीचार्ज में 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। मजिस्ट्रेट के बयान के आधार पर गांधी मैदान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा कसा है। 200 नामजद और लगभग 2,000 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- बिहार बंद के बाद बड़ा एक्शन: 423 छात्र हिरासत में, सिवान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद