विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जहां जाता हूं भीड़ घेर लेती है', रियलिटी शो से लौटे तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:28 PM (IST)

तेज प्रताप यादव ने अपनी बढ़ती लोकप्रियता और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ द्वारा घेरे जाने के कारण सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

तेज प्रताप यादव। (फाइल फोटो)

तेज प्रताप यादव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तेज प्रताप ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

  2. रियलिटी शो के बाद लोकप्रियता में वृद्धि हुई।

  3. भीड़ से व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा बताया।

डिजिटल डेस्क, पटना। Tej Pratap Yadav Security Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग सरकार से की है।

तेज प्रताप ने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण सार्वजनिक जगहों पर उन्हें भीड़ घेर लेती है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ में काम करके लौटने के बाद से मेरी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है।

आज मैं जहां भी जाता हूं, वहां बड़ी संख्या में लोग मुझसे मिलने और मेरे साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए एकत्रित हो जाते हैं।

कई बार भारी भीड़ मुझे चारों तरफ से घेर लेती है, जिससे मेरी व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है।

उन्होंने आगे लिखा कि यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा मुझे केवल एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया है।

लेकिन जिस तरह से सार्वजनिक स्थानों पर भारी भीड़ मुझे चारों तरफ से घेर लेती है, उससे न केवल मेरी सुरक्षा को खतरा है, बल्कि मेरे साथ तैनात एकमात्र सुरक्षाकर्मी की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।

ऐसी परिस्थितियों में आशंका है कि भीड़ मेरे सुरक्षाकर्मी को भी घेर सकती है, उसके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है अथवा उसका सरकारी हथियार छीनने जैसी गंभीर घटना भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में मेरी और मेरे सुरक्षाकर्मी दोनों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

केंद्र सरकार को करा चुका हूं अवगत

तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा कि मैं इस संबंध में केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार को कई बार मौखिक रूप से अवगत करा चुका हूं। इसके अतिरिक्त, पत्र के माध्यम से भी अपनी सुरक्षा को लेकर अनुरोध कर चुका हूं, लेकिन अभी तक मेरी सुरक्षा व्यवस्था में कोई आवश्यक वृद्धि नहीं की गई है।

मैं सरकार से पुनः पूछना चाहता हूं कि यदि भविष्य में मेरे साथ अथवा मेरे सुरक्षाकर्मी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या सरकार किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है?

मैं केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार से पुनः आग्रह करता हूं कि मेरी वर्तमान लोकप्रियता, सार्वजनिक कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा संबंधी गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए इस मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए तथा मुझे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इस विषय पर सरकार तत्काल गंभीरता से विचार करे।

यह भी पढ़ें- अनुष्का बोलीं- तेज प्रताप को नोटिस नहीं करती, तेजू भईया का भी एलान- न झुकूंगा; न रुकूंगा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।