Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार, मौका मिला तो करेंगे गठबंधन'; तेज प्रताप यादव ने किया दावा

    Updated: Sun, 24 May 2026 09:05 PM (IST)

    जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने विंध्याचल में दर्शन के बाद यूपी में योगी आदित्यनाथ की जीत की भविष्यवाणी की और भाजपा से गठबंधन ...और पढ़ें

    तेज प्रताप यादव। (फाइल फोटो)

    तेज प्रताप यादव। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तेज प्रताप ने यूपी में योगी आदित्यनाथ की जीत की भविष्यवाणी की।

    2. भाजपा से भविष्य में गठबंधन के सकारात्मक संकेत दिए।

    3. बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई, युवाओं को बताया देश की रीढ़।

    डिजिटल डेस्क, पटना। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने रविवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई।

    विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए तेज प्रताप ने उत्तर प्रदेश की सियासत से लेकर महंगाई जैसे कई ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

    उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। तेज प्रताप ने दावा किया कि सूबे में योगी आदित्यनाथ नेतृत्व की हैट्रिक लगेगी और राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में वापसी करेगी।

    वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का समर्थन करने से साफ इनकार कर दिया।

    'युवा कॉकरोच नहीं, देश की रीढ़ है'

    युवाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान (जिसमें युवाओं की तुलना कॉकरोच से की गई थी) पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि नौजवान कोई कॉकरोच नहीं हैं, बल्कि वे संघर्ष की प्रतिमूर्ति हैं।

    उन्होंने कहा कि मैं खुद एक युवा हूं और हमेशा युवाओं के हक के लिए खड़ा रहूंगा। इतिहास गवाह है कि जब-जब देश का युवा जागता है और अंगड़ाई लेता है, तब-तब सत्ता के गलियारों और पूरे देश में बड़ा बदलाव आता है।

    भाजपा से गठबंधन के संकेत 

    जब मीडिया ने उनसे भाजपा के साथ भविष्य में गठबंधन की संभावनाओं पर सवाल किया, तो उन्होंने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि अगर मां विंध्यवासिनी की इच्छा और कृपा रही, तो यह गठबंधन निश्चित रूप से आकार लेगा।

    खबरें और भी

    हालांकि, इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता जताई। तेज प्रताप ने कहा कि राजनीति में जीत-हार तो चलती रहती है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की लगातार आसमान छूती कीमतें आम जनता को परेशान कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ईंधन के बढ़ते दामों पर तुरंत लगाम लगाई जाए।

    नीतीश कुमार और खेसारी लाल पर भी बोले

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा पहले से ही तय था और वे उसी के तहत दिल्ली गए हैं।

    वहीं, भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की भाजपा अध्यक्ष से हुई मुलाकात के सवाल पर उन्होंने दूरी बनाते हुए कहा कि वह (खेसारी) आगे क्या कदम उठाएंगे, इस बारे में उनकी पार्टी को कोई जानकारी नहीं है।

    यह भी पढ़ें- भाजपा जॉइन करेंगे खेसारी लाल यादव? नितिन नवीन से मुलाकात के बाद लगे कयास तो आया जवाब