तेज प्रताप यादव को दिखा रावण का 'पुष्पक विमान', CM सम्राट चौधरी से पूछा- जमीन पर कब उतरेंगे?
तेज प्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण पर तंज कसा है। ...और पढ़ें

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट की है यह तस्वीर।
HighLights
तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण पर सवाल उठाए।
सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर को रावण के पुष्पक विमान बताया।
मुख्यमंत्री को नाव से जाकर पीड़ितों की मदद करने को कहा।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हवाई सर्वे को लेकर सियासत गरमा गई है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा है।
कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों का हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर से जायजा लेने के बजाय उन्हें नाव पर बैठकर पीड़ितों के बीच जाना चाहिए और अपने हाथों से राहत सामग्री बांटनी चाहिए।
तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री के हवाई दौरे की तुलना रावण के 'पुष्पक विमान' से करते हुए सरकार पर कटाक्ष किया।
'पुष्पक विमान छोड़ नाव पर बैठें मुख्यमंत्री'
तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह विमान से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं, उससे बेहतर होता कि वे नाव पर बैठकर प्रभावित लोगों के बीच जाते।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद राहत सामग्री बांटनी चाहिए और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को जमीन पर जाकर समझना चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री के हवाई दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में सरकार का ध्यान प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने पर होना चाहिए।
तेज प्रताप ने अपने एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री को 'पुष्पक विमान' का सपना छोड़ने की सलाह भी दी।
'रावण के पुष्पक विमान से की तुलना'
तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण की तुलना रावण के पुष्पक विमान से की।
उन्होंने पोस्ट के साथ एक तरफ रावण के पुष्पक विमान की और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की हेलीकॉप्टर में मौजूद तस्वीर साझा की।
तेज प्रताप ने कहा कि जिस तरह पूर्वकाल में रावण पुष्पक विमान से घूमता था, उसी तरह मुख्यमंत्री भी पुष्पक विमान लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
सरकार पर भी साधा निशाना
तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री पर बिहार की जनता की परेशानी को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार में कई ऐसे काम किए हैं, जिनसे जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हवाई दौरे के बजाय जमीन पर उतरकर बाढ़ पीड़ितों के बीच जाना चाहिए। तेज प्रताप के इस बयान को बाढ़ राहत और मुख्यमंत्री के आपदा प्रबंधन को लेकर विपक्ष की राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
