यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: ' लव-कुश का तीर-धनुष कहीं इन्हें ही न लग जाए', भाजपा पर बुरी तरह भड़के तेज प्रताप यादव
Tej Pratap Yadav लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इन दिनों भाजपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने इस बार भाजपा की लव कुश यात्रा को लेकर हमला बोला है ...और पढ़ें

HighLights
- लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।
- उन्होंने बीजेपी की लव कुश यात्रा पर जोरदार निशाना साधा है।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: भाजपा की लव-कुश यात्रा प्रदेश के पर्यावरण,वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव को रास नहीं आई है। भाजपा की इस यात्रा को लेकर तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा कि भाजपा के लोगों ने पहले राम को आगे करके यात्रा निकाली थी और हनुमान जी का गदा लेकर चले थे जो उल्टा उन्हें ही लगी। इस गदा के कारण कर्नाटक में चुनाव तक हार गए। अब प्रभु राम के बेटे लव और कुश को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं।
तो ऐसा ना हो जाए कि लव-कुश का तीर-धनुष इन्हें ही लग जाए। बता दें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बिहार में लव-कुश यात्रा निकाली गई है।
तेज प्रताप ने नीतीश कुमार को लेकर दिया बयान