Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'मैं नीतीश कुमार के साथ केवल...', तेजस्वी यादव ने गिनवाई मजबूरी, पिछली सरकार की खोल दी पोल

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 10:30 AM (IST)

    Bihar Politics बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिना नाम लिए बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने पिछली सरकार में ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला (जागरण)
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला (जागरण)

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
    2. उन्होंने पिछली सरकार में नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

     राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News in Hindi Today: महागठबंधन में लोकसभा की सीटों के बंटवारे की चर्चा के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 17 महीने के दौरान किए गए कामों को लेकर वर्तमान राज्य सरकार पर फिर हमला बोला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या अन्य किसी का नाम लिए बिना उन्होंने सरकार को पुराने ख्यालात का बताया है।

    मैं नीतीश कुमार के साथ केवल 10 प्रतिशत काम कर पा रहा था

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार को अपने एक्स मीडिया अकाउंट पर लिखा कि गठबंधन धर्म की सीमितता व बाध्यताओं के बीच तथा पुराने ख्यालात, अप्रचलित तौर-तरीके, असामयिक निर्णय, कालग्रस्त कार्यशैली एवं रूढ़िवादी एप्रोच वाले नेतृत्व के साथ मैं अपनी क्षमता का बस 𝟏𝟎 प्रतिशत ही कार्य कर पा रहा था।

    केवल 17 महीनों में ही लाखों नौकरियां दी

    लेकिन इन सब सीमाओं व रुकावटों के बावजूद भी हमने तार्किकता, बुद्धिमत्ता, वैज्ञानिकता और व्यावहारिकता के बल पर केवल 𝟏𝟕 महीनों में ही लाखों नौकरियां दी। पर्यटन, आधारभूत संरचना, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्रों में प्रभावी, बेहतरीन व ऐतिहासिक कार्य किए। आम जनमानस ने 𝟏𝟕 साल बनाम 𝟏𝟕 महीनों के इस सकारात्मक अंतर को नजदीक से अनुभव कर स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें

    Manish Kashyap: 'मुझे नेताओं ने बर्बाद किया, अब मैं ...', मनीष कश्यप ने कर दिया बड़ा एलान, दे डाली चुनौती

    Prashant Kishor: 'अरे 100 बिहारी मिलकर भी नहीं गुजराती को...', प्रशांत किशोर ने कह दी दिल को झकझोरने वाली बात

    खबरें और भी