Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं...' Floor Test से पहले गाना गाते दिखे तेजस्वी, वायरल हो रहा वीडियो

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 09:08 PM (IST)

    फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार की राजनीति उफान पर है। सभी पार्टियों के विधायक पटना पहुंच रहे। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में खेला ...और पढ़ें

    Floor Test से पहले गाना गाते दिखे तेजस्वी। (एक्स)
    Floor Test से पहले गाना गाते दिखे तेजस्वी। (एक्स)

    राज्य ब्यूरो, पटना। जिनकी पहचान राजनीति हो। उनके हाथों में गिटार। गले से सुर भी फूटे ... काली-काली जुल्फों के फंदे ने डालो हमें जिंदा रहने दो एक हुस्न वालों। ये नजारा पांच देशरत्न मार्ग स्थित पूर्व उप मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव के आवास का है।

    गिटार हाथ में थामकर गाना छेडने वाले विधायक हैं युसूफ सलाउद्दीन है। जो सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव जीत कर आते हैं। बिहार विधानसभा में सरकार के शक्ति परीक्षण के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सभी विधायकों को तेजस्वी आवास में रोक लिया है।

    शनिवार की शाम जब विधायक यहां बैठक के लिए पहुंचे उसके बाद पार्टी ने उन्हें एकजुट रखने के लिए कुछ ऐसा ही कदम उठाया। हालांकि पार्टी का दावा है कि विधायकों ने रजामंदी से निर्णय लिया है कि सब एक साथ रहेंगे और साथ ही विधानसभा के लिए प्रस्थान भी करेंगे।

    सलाउद्दीन ने गिटार पर छेड़ी सुरीली धुन

    बहरहाल 72 घंटों के लिए तेजस्वी आवास में रुके विधायकों के लिए बड़ी समस्या थी समय कैसे काटें? शाम उतर चुकी थी और रात फैल रही थी। ठंड बढ़ी तो आग जल उठी और तब सलाउद्दीन ने अपने गिटार पर छेड़ा ... काली-काली जुल्फों के फंदे।

    खबरें और भी

    उनकी गायिकी का मजा बगल में बैठे तेजस्वी व दूसरे विधायक भी लेते दिखे। इसके बाद नंबर आया पूर्व मंत्री आलोक मेहता का। उन्होंने भी अपनी गायिकी सहयोगी विधायकों का खूब मनोरंजन किया।

    विधायकों ने थामा क्रिकेट का बल्ला

    बहरहाल रात बीती और दिन चढ़ा। धूप खिली तो खाली बैठे विधायकों ने क्रिकेट का बल्ला थाम लिया और घंटों क्रिकेट का मजा लिया। इस बीच बाहर से उनके भोजन के लिए ताजी सब्जियां, अनाज, दूध वगैरह भी पहुंच गया। भोजन के बाद विधायकों ने सोमवार को शक्ति परीक्षण को लेकर आपस में चर्चा भी की।

    कांग्रेस विधायक भी तेजस्वी के आवास पहुंचे

    देर शाम कांग्रेस के विधायक भी हैदराबाद से तेजस्वी आवास पहुंचे। वाम दल के विधायक पूर्व से यहां ठहरे हुए हैं। इन्हें पता है कि प्रदेश की राजनीति में अगले कुछ घंटे बेहद अहम हैं। बहरहाल देर शाम कांग्रेस विधायकों के यहां पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने इन नेताओं के साथ बैठक कर कल की रणनीति पर एक चर्चा की। अब इन्हें इंतजार सोमवार का है।

    सोमवार को शक्ति परीक्षण

    सोमवार को विधानसभा में सरकार के शक्ति परीक्षण के विरोध में वोट करने के लिए राजद, कांग्रेस और वाम दल के विधायकों की भूमिका अहम होने वाली है। बहरहाल, तब तक मनोरंजन जारी है।

    काली-काली जुल्फों के बाद आज भी कुछ नए तराने भी छेड़े गए और फिर कुछ घंटों की नींद। सुबह करीब साढ़े दस बजे विधायक तरोताजा होकर सरकार के भाग्य का फैसला करने विधानसभा प्रस्थान करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Bihar Floor Test : नीतीश कुमार की नैया पार लगाने पटना आ रहे BJP विधायक, Tejashwi Yadav के 'खेला' को दे पाएंगे मात?

    Bihar Floor Test: Tejashwi के 'खेला' को फेल करेंगे Nitish Kumar? विधायकों संग विजय चौधरी के घर चल रही बैठक