Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: तेजस्वी को यह क्या बोल गए सम्राट चौधरी, बर्दाश्त कर पाएगी आरजेडी? अब सियासी घमासान तय

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 11:40 AM (IST)

    Bihar News बिहार में एक बार फिर से सियासी जंग शुरू हो चुकी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर फिर से व ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव पर सम्राट चौधरी ने दिया विवादित बयान (जागरण)
    तेजस्वी यादव पर सम्राट चौधरी ने दिया विवादित बयान (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर दिया विवादित बयान
    2. सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा पर जोरदार निशाना साधा है।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद से प्रदेश की सियासत फिर से 2022 के पहले वाले रंग में दिख रहा है। तेजस्वी यादव, नीतीश सरकार को घेरने के लिए हर मंच का उपयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में अब तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पार्टी आरजेडी ने जनविश्वास यात्रा निकाली है। इस यात्रा के जरिए तेजस्वी की पार्टी बताने की कोशिश करेगी कि कैसे नीतीश कुमार के 17 साल के कार्यकाल पर तेजस्वी का 17 महीना भारी है।

    वहीं अब इस जनविश्वास यात्रा को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर ऐसी बात कह दी है कि आरजेडी को बर्दाश्त करना मुश्किल होगा। सियासी भूचाल आना तय है। दरअसल, जब सम्राट चौधरी से मीडिया ने जनविश्वास यात्रा को लेकर पूछा तो उन्होंने विवादित बयान दे दिया।

    क्या कहा सम्राट चौधरी ने?

    सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि अरे पहले उनको लूट यात्रा निकालनी थी। बिहार में उन्होंने और उनके परिवार ने जो भ्रष्टाचार किया उसका जवाब दें न। पहले लूट यात्रा के बारे में बताना चाहिए कि कितना भ्रष्टाचार उन्होंने किया? वहीं इससे पहले भी उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था।

    सम्राट चौधरी ने राहुल और तेजस्वी को लुटेरा बताया था

    सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार में दो लुटेरे घूम रहे हैं। एक के परिवार ने देश को लूटने का काम किया वहीं एक के परिवार ने पूरे बिहार को लूटने का काम किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव इस देश में लुटेरे के प्रतीक हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    KK Pathak: केके पाठक ने लिया ऐतिहासिक फैसला, पूरे बिहार में हो रही तारीफ, ऐसा करने वाले पहले अधिकारी बने

    Prashant Kishor: 'सारे हिंदू भाजपा को...', सनातन और BJP को लेकर प्रशांत किशोर ने खोली पोल, कहा- भ्रम में नहीं रहें