विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम न तुम्हारी गोली से डरते हैं, न गाली से', तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:01 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 12 Oct 2026 02:36 AM (GMT+05:30)

तेजस्वी यादव ने जेपी जयंती की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)

तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तेजस्वी ने जेपी जयंती पूर्व संध्या पर केंद्र पर साधा निशाना।

  2. लोकतांत्रिक आंदोलन कुचलने, अघोषित आपातकाल का लगाया आरोप।

  3. अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष का लिया प्रण।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार देर रात लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) का हवाला देते हुए सत्ता के विरुद्ध संघर्ष की प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि जेपी की जयंती के एक दिन पहले बर्बरता से लोकतांत्रिक, संवैधानिक और शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठी, गोली और गाली के सहारे बर्बरता से कुचला गया।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि हक की आवाज उठाने दिल्ली आ रहे देशवासियों को अपने ही देश में सरकारी मशीनरी और पुलिस बल के सहारे रोका गया।

अघोषित आपातकाल वाली स्थिति देश भर में लागू है। ऐसे में हम यह प्रण लेते हैं कि इस अहंकारी, तानाशाही और अलोकतांत्रिक सरकार को जब तक जड़ से उखाड़ न फेंकेगें, तब तक शांति से नहीं बैठेंगे।

कान खोलकर साफ साफ सुन लो, हम तुम्हारी गोली से नहीं डरते। तुम्हारी गाली से नहीं डरते। तुम्हारी मशीनरी और प्रपंचों से नहीं डरते।

राष्ट्रकवि दिनकर ने जेपी के सम्मान में जो लिखा, वह अब सड़कों पर दिखेगा। देश का बच्चा-बच्चा जेपी बनकर तुम्हारे इस असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और वोट चोरी की नींव पर खड़ी राजनीति को मिट्टी में मिला देने सड़कों पर निकल चुका है।

यह भी पढ़ें- ममता-अखिलेश और तेजस्वी-उद्धव को राहुल ने मिलाया फोन, आज राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी