Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav : नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी? तेजस्वी के नए बयान से बिहार में मची खलबली, CM को दे दिया खुला ऑफर

    Updated: Tue, 28 May 2024 01:53 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दि ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने कहा था- इधर-उधर नहीं होंगे
    2. आखिरी चरण को लेकर लगातार सभा कर रहे हैं तेजस्वी यादव

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने खुला ऑफर दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से यह कह दिया है कि नीतीश कुमार चार जून के बाद पिछड़ों की राजनीति और पार्टी बचाने के लिए कोई भी फैसला ले सकते हैं।

    तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे चाचा जो हैं, पिछड़ों की राजनीति और अपनी पार्टी को बचाने के लिए चार जून के बाद कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं। इन दिनों नीतीश कुमार लगातार यह कह रहे हैं कि अब वह इधर-उधर कहीं नहीं जाएंगे, इस बीच तेजस्वी का ऐसा बयान कई तरह के संकेत देता है। 

    कुछ महीनों पहले नीतीश ने तोड़ा था राजद से नाता

    नीतीश कुमार ने कुछ ही महीने पहले गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राजद (RJD) का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद भाजपा के साथ बिहार में सरकार बना ली। इससे पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर एक बार फिर लोगों को बहलाने के आरोप लगाया था।

    उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि पहले मोदी जी लोगों को बहलाते (एम्यूज) करते हैं। फिर भी बात नहीं बने तो दुरुपयोग (मिसयूज) करते हैं। और यदि छात्र, नौजवान, रोजगार, नौकरी भर्ती मांगे तो उनका अधिकार देने से साफ इंकार (रिफ्यूज) कर पुलिस की लाठी से उनकी मांग से इंकार (डिफ्यूज) कर देते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Samrat Chaudhary : सम्राट चौधरी ने एक-एक NDA नेताओं को दे दिया बड़ा टास्क, बोले- लिस्ट बनाकर दीजिए; चुनाव से पहले...

    Lalu Yadav : 'चलिए हटिए, मोदी गए अब...', सभा से पहले पुराने अंदाज में दिखे लालू; नए बयान से बढ़ी सियासी हलचल