Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: मुसलमानों से तेजस्वी ने कर दी बड़ी मांग, हजारों की भीड़ ने खड़े किए हाथ, बोले- मर मिटेंगे...

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 01:01 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics बिहार में तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा समाप्त हो गई है। अब तीन मार्च को पटना में महारैला होने वाला है। इस बीच तेजस्वी यादव का एक वी ...और पढ़ें

    किशनगंज में तेजस्वी यादव ने मुसलमानों से कर दी बड़ी अपील (जागरण)
    किशनगंज में तेजस्वी यादव ने मुसलमानों से कर दी बड़ी अपील (जागरण)

    HighLights

    1. किशनगंज में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुस्लिम युवाओं में जोश भर दिया।
    2. तेजस्वी यादव ने मुसलमानों को संबोधित करते हुए बड़ी मांग रख दी।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार के किशनगंज पहुंचे तेजस्वी यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव मुसलमानों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

    उन्होंने मुस्लिम युवाओं के सामने बड़ी मांग रख दी। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि इंशाअल्लाह  हमलोग इसबार चुनाव जरूर जीतेंगे। मजबूत रहिए और मजबूत इरादा रखिए। हमलोग जरूर कामयाब होंगे। हमलोग उन्हें हराकर मानेंगे।                                                                 

    तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोगों का साथ मिलेगा, दोनों हाथ उठाकर बताइए। साथ मिलेगा तो ये तेजस्वी आपलोगों के लिए मर मिट जाने के लिए तैयार रहेगा। बस आपलोग हमारा समर्थन किजिए।

    तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

    तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि चाचा जी साथ नहीं तो क्या हुआ, हमलोग अकेले काफी हैं। उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने पलटी मारने में महारथ हासिल कर ली है। वह हर दो साल में पलटी मारते हैं।

    तेजस्वी यादव ने यात्रा कर बनाया रिकॉर्ड

    बता दें कि बिहार के इतिहास में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पहले नेता होंगे जिन्होंने केवल 9 दिनों में सड़क मार्ग से लगभग 2500 किलोमीटर की लगातार यात्रा कर बिहार के सभी जिलों के दूर दराज क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर एक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

    यह भी पढ़ें

    KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम

    Bihar Politics: क्या बिहार में गिरेगा कांग्रेस का एक और विकेट? इस महिला विधायक के बयान से अटकलें तेज

    खबरें और भी