यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Teacher Recruitment: यह तो अभी शुरुआत है...नियुक्ति पत्र बांटने से पहले तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा संदेश
Tejashwi Yadav News बिहार में आज 1 लाख 20 हजार बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। आज इसके लिए गांधी मैदान में विशेष व्यवस ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में आज बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा दिन होने वाला है।
- नियुक्ति पत्र बांटे जाने से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा संदेश दिया है।
डिजिटल डेस्क, पटना। आज बिहार नौकरी के मामले में एक रिकॉर्ड कायम करने जा रहा है। दरअसल, आज एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को एक साथ औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र बांटे जाने से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा संदेश दिया है।
तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा संदेश
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ''बिहार में आज का दिन ऐतिहासिक है। आज बिहार में एक दिन, एक साथ, एक विभाग में रिकॉर्डतोड़ 𝟏 लाख 𝟐𝟎 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा। यह तो अभी शुरुआत है। महागठबंधन की बिहार सरकार में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम अपने नौकरी, सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास, आर्थिक न्याय, समता और सौहार्द के सभी वादों को पूरा कर रहे है।जय हिंद! जय बिहार!''
बीजेपी के लोग अब ईडी की रेड करवाएंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से हमलोग लाखों छात्रों को नियुक्ति दे रहे हैं। ऐसे में अब बीजेपी वाले को यह बर्दाश्त नहीं होगा क्योंकि वह अपने शासन काल में तो हजार लोगों को भी नौकरी नहीं दे पाए। अब हम दे रहे हैं तो ईडी और इमकम टैक्स विभाग वाले को रेड मारने के लिए भेजेंगे।
बिहार में आज का दिन ऐतिहासिक है।
आज बिहार में एक दिन, एक साथ, एक विभाग में रिकॉर्डतोड़ 𝟏 लाख 𝟐𝟎 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा। यह तो अभी शुरुआत है।
महागठबंधन की बिहार सरकार में मा॰ मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम अपने नौकरी, सामाजिक न्याय के साथ…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 2, 2023
गांधी मैदान में कार्यक्रम में नहीं शामिल होने को बताया अफवाह
वहीं इससे पहले बुधवार को जापान से नई दिल्ली लौटे तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वे उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान असली मुद्दे से हटाने के लिए भाजपा लगातार दुष्प्रचार कर रही है।
खबरें और भी
यह राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि है: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि भाजपा ने नौकरी के नाम पर युवाओं-बेरोजगारों को धोखा दिया है। वहीं, महागठबंधन सरकार अपने वायदे पूरे कर रही है। यह राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि मात्र छह महीने के भीतर एक लाख 20 हजार युवाओं को नौकरी मिलने जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगी बहाली
तेजस्वी यादव ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि शिक्षकों के और सवा लाख पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू है। इससे पहले बिहार पुलिस में 70 हजार युवाओं को नौकरी दी गई। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में भी बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा युवाओं को तलवार दे रही है, हम कलम दे रहे हैं। भाजपा को कुछ बोलना है।